लाइव न्यूज़ :

किशोर कुमार को तलाक दे योगिता बाली ने मिथुन संग लिए थे सात फेरे, श्रीदेवी की एंट्री से जीवन में आ गया था भूचाल

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2021 07:07 IST

मिथुन को पहला प्यार सारिका ठाकुर से हुआ। इसके बाद उनका दिल हेलना ल्यूक पर आ गया जो 70 की दशक में फैशन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थी। हेलना ल्यूक से मिथुन को पहली नजर में ही प्यार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे16 जून 1952 को जन्में मिथुन का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है।जन्म  बांग्लादेश के बारीशाल में हुआ था लेकिन बाद में उनका परिवार भारत आ गया

16 जून 1952 को जन्में मिथुन का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। जन्म  बांग्लादेश के बारीशाल में हुआ था लेकिन बाद में उनका परिवार भारत आ गया। 80 के दशक के सुपरस्टार मिथुन कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने लव अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहा करते थे।

मिथुन को पहला प्यार सारिका ठाकुर से हुआ। इसके बाद उनका दिल हेलना ल्यूक पर आ गया जो 70 की दशक में फैशन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थी। हेलना ल्यूक से मिथुन को पहली नजर में ही प्यार हो गया। हेलना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बीताने लगे। हालांकि दोनों की शादी कुछ ही समय तक चली थी। शादी टूटने के बाद हेलना दिखाना चाहती थीं कि वह एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलना न्यूयार्क में रहती हैं। डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती हैं।

स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलना ने इस बात का खुलासा किया था कि मिथुन सुबह 6 बजे से रात सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। 1979 में बिना बताए दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 6 महीने ही चल पाई।

हेलना से शादी इसलिए टूटी की मिथुन की नजदीकियां योगिता बाली से बढ़ने लगी थी। वहीं हेलना को मिथुन उनके एक्स जावेद खान को लेकर ताने मारा करते थे। एक वजह यह भी रही कि मिथुन दो कजिन के साथ रहते थे जो उनका पैसा खर्च किया करते थे। हेलना दोनों से मिथुन को अलग करना चाहती थीं जिसपर मिथुन कहते ये कहीं नहीं जाएंगे तुम्हें जाना है तो चले जाओ।

किशोर कुमार को तलाक दे योगिता ने मिथुन से की थी शादी

मिथुन की दूसरी शादी योगिता बाली से हुई जिनकी किशोर कुमार से लव मैरिज हुई थी। किशोर कुमार की यह तीसरी शादी थी। हालांकि दोनों 2 साल के बाद ही तलाक ले लिए। तलाक की वजह बने मिथुन। किशोर कुमार से शादी के एक साल बाद ही योगिता का दिल मिथुन पर आ गया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद किशोर कुमार ने मिथुन के लिए कभी गाना नहीं गाया। 

मिथुन की श्रीदेवी से भी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों एक दूसरे से प्यार की कसमें खाया करते। श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन योगिता को छोड़ दें लेकिन मिथुन ऐसा करना नहीं चाहते थे। योगिता दोनों की नजदीकियों को देख सुसाइड करने की कोशिश कीं। आपको बता दें कि मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं- मिमोह, रिमोह, नमाशी और दिशानी।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीकिशोर कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!