लाइव न्यूज़ :

Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' ने ऑस्ट्रेलिया में किया धमाल, जानिए कारनामा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 3, 2019 13:08 IST

खबर के अनुसार 32 करोड़ के बजट वाली अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने ऑस्ट्रेलिया में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है।फिल्म ने अब तक 187 करोड़ की कमाई कर ली है।

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक 187 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म अब भी कमाई कर रही है।

खबर के अनुसार 32 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ी कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हो गई है। इससे पहले अक्षय की किसी भी फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में इतनी कमाई नहीं की है।

तरण आदर्श ने हाल ही में इसके आंकड़े पेश किए हैं।तरण ने लिखा, "मिशन मंगल अब ऑस्ट्रेलिया में अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 1 सितंबर तक फिल्म की कुल कमाई 2 करोड़ 91 लाख रुपये हो गई थी। इसने ऑस्ट्रेलिया में हाउसफुल सीरीज, केसरी, पैडमैन और अक्षय कुमार की बाकी फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में मंगलयान की कामयाबी को दिखाया गया है। फिल्म को समीक्षको से दमकर सराहना मिली है।  ये फिल्म इस साल की ज्यादा कमाइई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

क्या है कहानी

मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा

टॅग्स :मिशन मंगलबॉक्स ऑफिस कलेक्शनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल