लाइव न्यूज़ :

अंसी व अंजना के कार ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कहा- हादसे के वक्त नशे में धुत था

By अनिल शर्मा | Updated: November 9, 2021 09:11 IST

दुर्घटना शहर में एडापल्ली-अरूर बाईपास पर वायत्तिला के पास हुई थी। कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो हुए थे जिन्हें एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर (ईएमसी), पलारीवट्टम में भर्ती कराया गया था। मामूली चोट लगने से दोपहिया सवार फरार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअंसी तिरुवनंतपुरम जिले के आलमकोड की रहने वाली थीं और अंजना त्रिशूर की रहने वाली थीं हादसा 1 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ थापुलिस के मुताबिक कार के ड्राइवर का ब्लड सैंपल लिया गया था जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है

केरलः कोच्चि में 1 नवंबर को एक कार दुर्घटना में 2019 में मिस केरल का खिताब जीतने वाली अंसी कबीर और फर्स्ट रनर-अप अंजना शाजन की मौत मा्मले में पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर हादसे के वक्त नशे में था। बकौल पुलिस, ड्राइवर के ब्लड सैंपल्स से पता चला है कि वह उस समय नशे में धुत था। गौरतलब है, यह हादसा केरल के कोच्चि में हुआ था।

बता दें, दुर्घटना शहर में एडापल्ली-अरूर बाईपास पर वायत्तिला के पास हुई थी। कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो हुए थे जिन्हें एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर (ईएमसी), पलारीवट्टम में भर्ती कराया गया था। मामूली चोट लगने से दोपहिया सवार फरार हो गया था।

मालूम हो कि अंसी तिरुवनंतपुरम जिले के आलमकोड की रहने वाली थीं और अंजना त्रिशूर की रहने वाली थीं। अंसी ने इसी साल अगस्त में मिस साउथ इंडिया 2021 का खिताब जीता था। यह हादसा 1 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ था। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी और दोपहिया वाहन को देखकर और बचने की कोशिश में चालक नियंत्रण से बाहर हो गया। 

गौरतलब है कि अगस्त में पेगासस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में पांच दक्षिण भारतीय राज्यों के 14 प्रतियोगियों में अंसी सबसे कम उम्र की थीं। उन्होंने 2018 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और 2019 में मिस केरला का खिताब जीतने के बाद सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच