लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पर टैक्सी ड्राइवर ने किए आपत्तिजनक कॉमेंट, हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 15:25 IST

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती जिस वक्त जिम से वापस लौट रही थीं। सभी टैक्सी ड्राइवर ने एक्ट्रेस पर गंदे कॉमेंट्स किए। लेकिन पहले तो मिमी ने उसकी बातों को नजर अंदाज किया

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती फैंस के दिलों पर राज करती हैंहाल ही में एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक कमेंट किया गया है

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती फैंस के दिलों पर राज करती हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक कमेंट किया गया है। टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कॉमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता के एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना इसी सोमवार को दोपहर कोलकाता स्थित बालीगंज की है।

खबर के एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती जिस वक्त जिम से वापस लौट रही थीं। सभी टैक्सी ड्राइवर ने एक्ट्रेस पर गंदे कॉमेंट्स किए। लेकिन पहले तो मिमी ने उसकी बातों को नजर अंदाज किया लेकिन टैक्सी ड्राइवर दोबारा से उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद फिर से हरकत की। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ा।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक बयान में बताया है कि जब मैं अपनी कार में थी इस वक्त मैंने देखा कि मेरी कार के बगल में एक टैक्सी ड्राइवर मुझे इशारे कर रहा था। लेकिन पहले तो मैंने उसको नजर अंदाज किया और उसके बाद उसने मेरी कार को ओवरटेक किया और फिर से वही हरकत दोहराई। 

इसके बाद मुझे लगा कि अगर मैंने उसकी इस हरकत को नजरअंदाज किया तो उसकी गाड़ी में सवारी करने वाली दूसरी महिलाएं भी इस उत्पीड़न का श‍िकार हो सकती हैं। वे इस टैक्सी ड्राइवर की कैब में सुरक्ष‍ित नहीं हैं।'

इतना ही नहीं मिमी चक्रवर्ती ने फिर गर‍ियाहाट पुलिस थाने में टैक्सी ड्राइवर के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज की, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टैक्सी ड्राइवर का नाम लक्ष्मण यादव है। आरोपी को सेक्शन 345, 354A, 354D, 509 समेत इंड‍ियन पेनल कोड की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?