लाइव न्यूज़ :

कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं नवनिर्वाचित सांसद मिमी और नुसरत, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ट‍िकटॉक वीड‍ियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2019 12:21 IST

इस बार लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से जीतकर मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रहीं हैं। इसी बीच दोनों का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को मिमी और नुसरत वेस्टर्न लुक में संसद पहुंची थीं। दूसरी तरफ मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां एक ट‍िकटॉक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली मिमी चक्रवर्ती  और नुसरत जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में तृणमूल कांग्रेस से नवनिर्वाचित दोनों सांसद वेस्टर्न लुक में पोज देती नजर आ रही हैं।

दोनों का ये लुक सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गया है। उनके पहनावे पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया है। दोनों एक्ट्रर्स और सांसद के कपड़ों पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि संसद कोई फोटो स्टूडियो नहीं है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने इन्हें पद के लिए अयोग्य बता दिया। इसी बीच यशवन्त देशमुख ने नवनिर्वाचित सासंदों की तारीफ करते हुए उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत को अगली पीढ़ी का नेतृत्व मिला है।

जानें क्या है मामला

दरअसल सोमवार को मिमी और नुसरत वेस्टर्न लुक में संसद पहुंची थीं। जहां दोनों स्टार्स ने संसद के बाहर पोज भी दिए थे। अपने आईकार्ड के साथ की फोटो  सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस ने पोस्ट कीं। बस फिर कुछ ट्रोलर्स ने कपड़ों को लेकर ट्रोल किया है।

वायरल हो रहा टिक टॉक

वहीं, दूसरी तरफ मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां एक ट‍िकटॉक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो को शेयर करने से डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भी खुद को रोक नहीं सके। वीड‍ियो में ब्लैक ड्रेस में मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपनी एब्स को द‍िखाते हुए करते डांस मूव कर रही हैं। परफेक्ट मूव के बाद दोनों को वीड‍ियो में खुशी से झूमते देखा जा सकता है। रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के वीड‍ियो को शेयर किया है। उन्होंने ल‍िखा, Wow Wow Wow!!! बंगाल के नए एमपी..मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां. ह‍िंदुस्तान सच में बहुत प्रगत‍िशील है, स्वागत है ऐसे एमपी को देखकर...। 

टॅग्स :टीएमसीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?