लाइव न्यूज़ :

Milan Talkies Trailer: जारी हुआ 'मिलन टॉकीज' का ट्रेलर, यूपी के रंग में रंगे नजर आए अली फजल और श्रद्धा

By मेघना वर्मा | Updated: February 20, 2019 18:02 IST

ट्रेलर की शुरूआत होती है वाइड शॉर्ट और पुराने जमाने के एक बड़े थिएटर से। जहां अली फजल दिलीप कुमार के मुगल-ए आजम का डायलॉग बोलते हुए लोगों का अटैंशन खींच लेते हैं।

Open in App

तिगमांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिलन टॉकीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के फिल्म सेट पर बनी इस मू्वी में अली फजर के साथ श्रद्धा श्रीनाथ लीड एक्टर में नजर आएंगे। यूपी के ही ठेठ भाषा और अंजाद में भी इस ट्रेलर को लॉन्च किया गया है। 

ट्रेलर की शुरूआत होती है वाइड शॉर्ट और पुराने जमाने के एक बड़े थिएटर से। जहां अली फजल दिलीप कुमार के मुगल-ए आजम का डायलॉग बोलते हुए लोगों का अटैंशन खींच लेते हैं। ट्रेलर की शुरूआत में ही पता लग जाता है कि अली बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर बनना चाहते हैं।

 

ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अली छोटी बजट की फिल्में बनाते है। अपार्ट ऑफ फिल्म अली की जिंदगी में उनकी बी लव यानी श्रद्धा काफी मायने रखती है। वहीं श्रद्धा के गैंगस्टर भाई को ये इश्क गंवारा नहीं है। अब फिल्म में प्यार और सपने को किस तरह पिरोया गया है ये तो देखने वाली बात होगी। 

फिलहाल मिलन पैलेस का प्लॉट काफी मजबूत बांधा गया है। यूपी के रंग से रंगी एक सिंपल सी लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी। ड्रामाटिक सीन्स के साथ एक्शन-कॉमेडी भी इसमें नजर आएगी। इसी फिल्म से साउथ की एक्ट्रेस श्रद्धा अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म आगामी 15 मार्च को रिलीज होगी।  

टॅग्स :अली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?