लाइव न्यूज़ :

मिया खलीफा, रिहाना समेत दुनिया की टॉप सेलिब्रिटी ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, इंटरनेट बैन पर उठाए सवाल

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 13:58 IST

दुनिया की मशहूर सेलिब्रिटी व पूर्व एडल्ट स्टार ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। दिल्ली में इंटरनेट बैन पर भी सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिया खलीफा ने कहा कि दिल्ली के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया गया है...आखिर भारत की राजधानी में यह सब क्या चल रहा है?इंस्टाग्राम के अलावा किसानों के समर्थन में अपने ट्विटर पर भी मिया खलीफा ने ट्वीट किया है। 

नई दिल्ली: दुनिया की टॉप पॉप स्टार रिहाना के बाद अब सोशल मीडिया पर टॉप सेलिब्रिटी में से एक मिया खलीफा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। 

मिया खलीफा ने आंदोलन कर रही महिलाओं की तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन की वजह से इंटरनेट बंद कर दिया गया है...आखिर भारत की राजधानी में यह सब क्या चल रहा है?

खलीफा ने जिस तस्वीर को साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में पोस्टर लिए हुए है। इस पोस्टर में लिखा है कि किसानों को मारना बंद करो। इंस्टाग्राम के अलावा किसानों के समर्थन में अपने ट्विटर पर भी मिया खलीफा ने ट्वीट किया है। 

दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के एक ट्वीट के बाद अंतराष्ट्रीय मीडिया में आया मामला-

दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के एक ट्वीट के बाद अंतराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया में भारत में चल रहे किसान आंदोलन का मुद्दा छाया रहा।  

दरअसल, रिहाना ने अपने एक ट्वीट में प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। 32 साल की रिहाना अंतराष्ट्रीय स्तर की ऐसी पहली स्टार हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है।

दुनिया भर में भारतीय किसान आंदोलन को लेकर हजारों ट्वीट हुए-

उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।'' बता दें कि रिहाना के ट्विटर पर दुनिया भर के कई देशों के करीब 10 करोड़ फॉलोवर हैं।

ऐसे में रिहाना के ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट का बाढ़ आ गया लोग प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में ट्वीट व रिट्वीट कर भारत की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने लगे। 

हम भारत के किसानों के साथ खड़े हैं: ग्रेटा थनबर्ग

इसके कुछ देर बाद ही विश्व की लोकप्रिय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है। स्‍वीडन में रह रही पर्यावरण कार्यकर्ता 18 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट करके कहा कि हम भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।

बता दें कि ग्रेटा के इश ट्वीट को दुनिया भर के करीब 30 हजार से अधिक ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट किया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने इसका स्क्रिनशॉट लेकर साझा किया है। 

एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी किया ट्वीट

ग्रेटा के अलावा एक अन्य लड़की वैश्विक मंच पर काफी कम समय में लोकप्रिय हो गई हैं, उसका नाम है लिसिप्रिया कंजुजम। लिसिप्रिया पर्यावरण को लेकर काम करती है। महज 8 साल की उम्र में यह पर्यावरण के क्षेत्र में अपने कामों को लेकर दुनिया में लोकप्रिय हो गई। भारत की रहने वाली लिसिप्रिया के दुनिया भर में लाखों फॉलोवर हैं। भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

कौन हैं ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना-

एक तरफ जहां रिहाना दुनिया के टॉप सेलिब्रिटी में से एक है तो वहीं दूसरी तरफ ग्रेटा दुनिया की लोकप्रिय पर्यावरण कार्यकर्ताओं में से एक है। ग्रेटा इस साल उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम रहने और इस तरह नई पीढ़ी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। 

इस कार्यक्रम में उस वक्त यूएन चीफ एंतानियो गुतारस भी मौजूद थे। ग्रेटा उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक पर्यावरण पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जलवायु अभियान में आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बजाए विज्ञान का अनुसरण शुरू करें। ग्रेटा ने ट्रंप के सामने ही पेरिस समझौता से अमेरिका के बाहर आने की जमकर आलोचना की थी।

टॅग्स :रिहानाकिसान आंदोलनदिल्लीइंटरनेटग्रेटा थनबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?