लाइव न्यूज़ :

होटल में बुलाकर हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन ने किया था महिला का रेप, सामने आया वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 14, 2018 16:21 IST

मेलिसा ने बताया कि डील क्लोज होने के बाद हार्वे ने उन्हें एक होटल में बुलाया और रेप किया। वैसे हार्वे के वकील ने इस बात से इंकार किया है।

Open in App

मुंबई, 14 सितम्बर: हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर एक साथ कई महिलाओं ने सेक्शुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया है। इसमें हॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। वहीं अपने ऊपर लगे इन तमाम आरोपों से हार्वे ने इनकार किया है।अमेरिकी मैगज़ीन ने दावा किया है कि हार्वे ने साल 1999 से 2015 के बीच 10 और महिलाओं का यौन शोषण किया है। अब हार्वे की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं उन अपने रेप का आरोप लगाने वाली मेलिसा थॉम्पसन ने एक वीडियो शेयर किया है।

मेलिसा की मानें तो यह वीडियो रेप के वारदात से पहले का है। उनके अनुसार वह हार्वे से एक नई वीडियो टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए मिली थीं। टेक्नोलॉजी देखने के बाद हार्वे उन्हें छूना शुरू कर देते हैं।

मेलिसा ने बताया कि डील क्लोज होने के बाद हार्वे ने उन्हें एक होटल में बुलाया और रेप किया। वैसे हार्वे के वकील ने इस बात से इंकार किया है। अगर हार्वे पर आरोप तय हो जाता है तो उन्हें 25 साल तक की जेल हो सकती है।

 

बता दें कि हार्वे पर कई फेमस एक्ट्रेस समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। अभिनेत्री एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पॉल्त्रोव ने भी कहा है कि वो भी हार्वे के उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। एंजेलीना जोली ने कहा है कि करिअर के शुरुआती दिनों में हार्वे से उनका सामना हुआ। 

बता दें कि हार्वे के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।  #me too कैंपेन के जरिए हॉलीवुड में एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने वीनस्टीन पर आरोप लगाए हैं। साथ ही दूसरी महिलाओं ने भी अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीएंजेलीना जोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?