लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन ने फ़िल्म "लुका चुप्पी" के साथ अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग का स्वाद चखा, भगवान का किया शुक्रिया अदा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2019 13:35 IST

महाशिवरात्रि के अवसर के साथ-साथ अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म लुका चुप्पी की सफलता का शुक्रियादा करने के लिए, कृति सनोन ने सर्वशक्तिमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक शिव मंदिर का दौरा किया।

Open in App

महाशिवरात्रि के अवसर के साथ-साथ अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म लुका चुप्पी की सफलता का शुक्रियादा करने के लिए, कृति सनोन ने सर्वशक्तिमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक शिव मंदिर का दौरा किया।रिलीज के पहले दिन 8.01 करोड़ की दमदार ओपनिंग के साथ, "लुका चुप्पी" अभिनेत्री की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। ऐसे में, अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर, कृति ने सांताक्रूज़ में स्थित शिव मंदिर का दौरा किया और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए भगवान को धन्यवाद किया।अपनी हालिया फिल्म लुका चुप्पी की सफलता के बाद, कृति सेनन फ़िल्म में अपने खुले विचार और विचित्र किरदार रश्मि के लिए प्यार और प्रशंसा का पात्र बनी हुई हैं।

इससे पहले, दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को देखने के लिए अभिनेत्री ने सिनेमाघर का दौरा किया था और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते हुए अभिनेत्री स्वयं सिनेमाघरों में टिकट की बिक्री करते हुए भी नज़र आई थी।अभिनेत्री ने अपनी प्रत्येक फ़िल्म में उल्लेखनीय प्रदर्शन वाले दमदार किरदार के साथ दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक जगह बना ली है।
लुका चुप्पी के साथ वर्ष की शुरुआत करते हुए, कृति सेनन इस साल रिलीज होने वाली विभिन्न शैली की फिल्मों में अपने विविध किरदारों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जबकि लुका चुप्पी पहले से ही प्रशंसा प्राप्त कर रही है, कृति सेनन अब अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4, और पानीपत में नज़र आएंगी।  

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस