लाइव न्यूज़ :

Marjaavaan Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ की मरजावां ने वीकेंड पर मचाया तहलका, की जबदस्त कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 12:07 IST

Marjaavaan Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मरजांवा पर्दे पर रिलीज हो गई है।लव स्टोरी में बदले की कहानी को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मरजांवा पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। लव स्टोरी में बदले की कहानी को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि फिल्म पर्दे पर कमाई के मामले में कमाल कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म मरजांवा मे तीसरे दिन काफी अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। रविवार को फिल्म ने वीकेंड पर 9.30 से 10 करोड़ रूपये की कमाई की है।

इस हिसाब से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजांवा ने केवल तीन दिनों में 23.50 करोड़ रूपये की अच्छी खासी कमाई कर ली है।इस हिसाब से कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है अन्ना (नासर) से। जिसको रघु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) गटर के पास पड़ा मिलता है। इसके बाद अन्ना ही रघु का पालन पोषण करते है। अन्ना रघू को बेटे की तरह से रखते हैं। वहीं, अन्ना का सारे काले करनामों में रघु ढल जाता है और अन्ना का राइट हैंड भी बन जाता है। अन्ना रघु पर बहुत भरोसा करता है। यही कारण है कि उनका असली बेटा विष्णु (रितेश देशमुख) रघु से बहुत नफरत करता है। विष्णु बौना है, इस कारण से उसको लगता है कि असली वारिस उसके होने के बाद भी रघु को सम्मान दिया जाता है।

वहीं, दूसरी तरफ बस्ती में सभी रघु को जान से ज्यादा चाहते हैं। इसमें उसकी दोस्त आरजू(रकुल प्रीत) और तीन दोस्त भी शामिल हैं। रघु की जिंदगी तब बदलती है जब कश्मीर से आई गूंगी लड़ती जोया से मिलता है। जोया के साथ उसकी दोस्ती अच्छी हो जाती है और प्यार हो जाता है। लेकिन विष्णु रघु के सामने ऐसे हालात पैदा करता है कि खुद रघु को अपने प्यार को गोली मारनी पड़ी है। जोया के मरने के बाद रघु भी बेजान सा हो जाता है।इसके बाद विष्णु के बस्ती पर जुल्म बढ़ जाते हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या रघु जोया की मौत का बदला लेगा, क्या बस्तीवालों को विष्णु की अत्याचारों से बचाएगा इसके लिए फिल्म आपको थिएटर में देखनी होगी। 

टॅग्स :मरजावां मूवीसिद्धार्थ मल्होत्रातारा सुतारियाबॉक्स ऑफिस कलेक्शनरितेश देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल