लाइव न्यूज़ :

औरैया हादसे पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख, कहा- ये भयानक और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 16:33 IST

उत्तर प्रदेश के औरेया में ट्रक हादसे में मजदूरों की मौत भयावह तरीके से हुई है, शुक्रवार रात को 3 से 3.30 बजे के बीच जब सड़कों पर सन्नाटा था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई जब सड़क किनारे खड़े मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई जब सड़क किनारे खड़े मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। औरैया के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि हादसा शनिवार तड़के तीन से साढ़े तीन बजे के बीच मिहोली गांव के पास हुआ । 

बॉलीवुड सेलेब्रिटी मल्लिका शेरावत ने औरैया में मजदूरों के साथ हुए ट्रक हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने इस हादसे को भयानक और दुखद बताया है। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे से देशभर में शोक फैला हुआ है। ऐसे में सभी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी ट्विटर की मदद से मजदूरों के बारे में दुख जताया।

उन्होंने लिखा, 'औरैया में हुए ट्रक हादसे की वजह से 24 मजदूरों की जान जाने की खबर से परेशान हूं। ये भयानक और दुखद है। #MigrantLivesMatter #MigrantsOnTheRoad #MigrantLabourers.'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कानपुर के आयुक्त और महानिरीक्षक को भी इस स्थल का दौरा करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

अवस्थी ने बताया 'अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक या दो प्रवासी मजदूर थे। इस हादसे में मरने वाले ज्यादातर प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे।' कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी। उन्होंने बताया, 'औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मजदूरों ने चाय पीने के लिए मेटाडोर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रोकी थी। इसी दौरान राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे।'

टॅग्स :मल्लिका शेरावत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जब मैं पैदा हुई थी, मेरे घर में मातम छा गया था', मल्लिक शेरावत पैरेंट्स द्वारा भेदभाव को किया याद

बॉलीवुड चुस्कीमल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला दावा- बॉलीवुड हीरो आधी रात को दरवाजा पीटता था, खौफनाक घटना शेयर की

बॉलीवुड चुस्कीसुलह के बाद मल्लिका शेरावत संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे इमरान हाशमी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीसालों बाद एक साथ दिखे इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत, लगाया एक-दूसरे को गले; हॉट जोड़ी को देख इंटरनेट का पारा हुआ हाई

भारतSouth India LS polls 2024: 'अबकी बार 400 पार', दक्षिण भारत में 130 सीट, रोड शो कर जनता से जुड़े रहे प्रधानमंत्री मोदी, देखें वीडियो और क्या है आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?