लाइव न्यूज़ :

मल्लिका शेरावत इस वजह से नहीं बनीं वेलकम बैक का हिस्सा, बताई पूरी बात

By वैशाली कुमारी | Updated: September 17, 2021 08:53 IST

हाल ही में मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्म 'वेलकम बैक' का हिस्सा क्यों नहीं बन पाई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिका बहुत जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं फिल्म 'मर्डर', 'वेलकम', 'हिस्स' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं

बॉलीवुड अभिनेत्रीमल्लिका शेरावत बिंदास गर्ल कही जाती हैं। मल्लिका शेरावत ने अपने अभिनय से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि मल्लिका सिर्फ पर्दे के सामने ही बोल्ड नहीं हैं बल्कि पर्दे के पीछे भी वो बिंदास होकर बातें करती हैं। हाल ही में मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्म 'वेलकम बैक' का हिस्सा क्यों नहीं बन पाई थीं। दरअसल वेलकम फिल्म में मल्लिका शेरावत ने इशिका नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी लेकिन इस फिल्म की सेकेंड पार्ट में उन्हें काम नहीं मिला।

मल्लिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो फिल्म वेलकम बैक का हिस्सा इसलिए नहीं थी क्योंकि वो डॉयरेक्टर की गर्लफ्रेंड नहीं थीं। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा कि, 'वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को ही रखेगा। वेलकम 2 में उसने अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ अब मैं क्या करुं'।

मल्लिका सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि, 'ये ही सच है। जब भी लोग किसी फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लेते हैं।  मैं ऐसे में क्या कर सकती हूं। बॉलीवुड में मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। मैं कभी किसी अभिनेता, निर्माता या निर्देशक के साथ नहीं रही। मेरे लिए बस मेरा काम मायने रखता है। अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मुझे इसका हिस्सा बनना है। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड्स को ही कास्ट करना है तो मैं कुछ नहीं कर सकती'।

मल्लिका काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो फिल्म 'मर्डर', 'वेलकम', 'हिस्स' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। मल्लिका बहुत जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!