देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को लॉकडाउन के बीच हजारों लोग सड़कों पर नजर आए। इन लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों पहुंचे थे। ये भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हुई थी। यहां इक्ट्ठा हो कर ये सभी अपने-अपने घर जाने देने की मांग कर रहे थे।
हालांकि बाद में पुलिस ने इस स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं द्वारा मजदूरों से जगह खाली करने को कहा गया। लोगों की भीड़ देखकर प्रशासन तक की हालत खराब हो गई थी। इसी बीच इस पूरे प्रकरण पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने ट्वीट कर सवाल पूछा है।
मल्लिका ने लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है? मल्लिका ने ट्वीट किया, 'मुंबई के बांद्रा इलाके में इस समय ये हो रहा है। क्या सच में इसमें इन गरीब लोगों की गलती है ?' मल्लिका के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।