नहीं रहे मलयालम फिल्म के अभिनेता रिजाबावा, 'जॉन होनाई' से लोकप्रिय हुए थे, 150 फिल्में में किया काम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2021 08:03 PM2021-09-13T20:03:00+5:302021-09-13T20:03:55+5:30
मलयालम फिल्मों के अभिनेता रिजाबावा ने करियर में करीब 150 फिल्में और 20 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों में काम किया है।
कोच्चिः मलयालम फिल्मों के अभिनेता रिजाबावा का सोमवार को हृदय संबंधी समस्यायों से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
अभिनेता फिल्म ' इन हरिहर नगर' में अपनी भूमिका 'जॉन होनाई' से लोकप्रिय हुए थे। उन्हें तीन दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज दोपहर अंतिम सांस ली। रिजाबावा 1990 के दशक में कई फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में करीब 150 फिल्में और 20 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों में काम किया है।
Rest in peace! 🙏 pic.twitter.com/rzLMDQrIr6
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) September 13, 2021
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और कई मंत्रियों ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विजयन ने अपने संदेश में कहा कि रिज़ाबावा एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जिन्होंने मलयालम फिल्में देखने वालों का दिल जीता।
उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने ट्वीट किया ‘‘अलविदा श्री रिज़ाबावा। आप अपने काम के जरिए हमेशा याद रखे जाएंगे।” सतीशन ने कहा कि रिज़ाबावा सिनेमा जगत में उस समय आए जब वह एक व्यस्त नाटककार थे। 90 के दशक में मानवीय चरित्र भूमिकाओं और बाद में शक्तिशाली खलनायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फैंस सोशल मीडिया पर शोक संदेश भी पोस्ट कर रहे हैं।