लाइव न्यूज़ :

Malang Trailer Out:आदित्य-दिशा का एक्शन-रोमांस और इमोशन्स से भरा 'मलंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हो जाएंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 6, 2020 14:35 IST

मलंग के ट्रेलर में सभी स्टार्स का हटकर रूप देखने को मिल रहा है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। दिशा पहले ही सीन में टू पीस में नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य और दिशा स्टारर फिल्म 'मलंग' का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य और दिशा स्टारर फिल्म 'मलंग' का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है।  जिसमें दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर का एक दम हटकर अवतार देखने को मिल रहा है।

मलंग के ट्रेलर में सभी स्टार्स का हटकर रूप देखने को मिल रहा है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। दिशा पहले ही सीन में टू पीस में नजर आ रही हैं।

ट्रेलर से पता लग रहा है कि फिल्म मर्डर पर आधारित है, जिसमें अनिक कपूर पुलिस वाले के रोल में हैं। आदित्य ट्रेलर में कहते नजर आ रहे हैं जान लेना मेरा नशा है। कुणाल खेमू और अनिल कपूर कहते नजर आ रहे हैं जान लेना मेरी जरुरत है।जबकि दिशा कहती नजर आ रही हैं कि जान लेना मेरा मजा है। ट्रेलर के पहले सीन में ही आदित्य मास्क पहनते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक सीन में देखेंगे कि आदित्य को अनिल कपूर आदित्य को पकड़ते हैं और कहते हैं कि यहीं तेरी कहानी शुरू हुई थी और यहीं खत्म हो रही है।

ट्रेलर से इतना साफ है कि फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बनी है। ट्रेलर से ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। लेकिन ट्रेलर में रोमांस आदित्य और दिशा का जमकर देखने को मिल रहा है। वहीं डायलॉग भी काफी अच्छे पेश किए गए हैं। आदित्य पहली बार जबरदस्त बॉडी के साथ एक्शन रोल में नजर आ रहे हैं।

2 मिनट लंबे इस ट्रेलर में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। जिसमें दिशा हॉटनेस का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बेहतरीन केमेस्ट्री के साथ एक्शन की भरमार है। जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू नजर आ रहे है। 

टॅग्स :मलंगआदित्य रॉय कपूरदिशा पाटनीअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?