लाइव न्यूज़ :

हवा से कोरोना फैलने वाली बात सुन दुखी हैं मलाइका अरोड़ा, कहा- कब खत्म होगा यह बुरा सपना

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 09:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते प्रकोप से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा डरी हुई नजर आईं।मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक रिपोर्ट को शेयर किया है।संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देश में अब तक 21,144 लोगों की मौत हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 769,052 हो गई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल संक्रमितों में से 476,554 लोग सही भी हुए हैं। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

 इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में देखने को मिला है जो 3,158,932 मामलों के साथ टॉप पर है और इसके बाद 1,716,196 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों के उस दावे को गंभीरता से लिया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कोरोना वायरस हवा से भी प्रसारित हो रहा है। 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ को एक खुले पत्र में इस बात के सबूतों को रेखांकित किया था।

मलाइका अरोड़ा ने खबर पर जताई चिंता

कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा डरी हुई नजर आईं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक रिपोर्ट को शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस हवा के द्वारा भी फैल सकता है और ये वायरस हवा में 8 घंटों तक रहता है। ऐसे में सब लोगों को हर जगह मास्क पहनने की जरूरत है। मलाइका ने रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, ''आखिर ये बुरा सपना कब खत्म होगा?''

लोगों को सर्तक रहने की जरूरत

पहले कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल रहा था लेकिन अब यह हवा से भी फैल रहा है इसलिए अब लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। कोविड-19 के हवा में फैलने का दावा 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने किया है और इस बात को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीरता से लिया है और उनके सबूतों स्वीकार किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमलाइका अरोराबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस