मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ मनाया वीकेंड, तस्वीरें हुई वायरल

By वैशाली कुमारी | Published: August 22, 2021 11:13 AM2021-08-22T11:13:22+5:302021-08-22T11:21:31+5:30

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो डाइनिंग टेबल पर बैठी हैं और बाहर की तरफ देख रही हैं।

Malaika Arora and Arjun Kapoor celebrated weekend together, photos went viral | मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ मनाया वीकेंड, तस्वीरें हुई वायरल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Highlightsअर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की है साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों मे बने रहते है। दोनो की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं। वहीं इस बार भी दोनों वीकेंड को साथ एन्जॉय करते नजर आए हैं। हालांकि दोनों ने साथ में भले ही कोई तस्वीर न शेयर की हो लेकिन अपने-अपने इंस्टाग्राम से उन्होंने एक दूसरे की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी लोगों को दे दी है कि वो एक दूसरे के साथ वीकेंड एन्जॅाय करते हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो डाइनिंग टेबल पर बैठी हैं और बाहर की तरफ देख रही हैं। बतादें कि ये तस्वीर अर्जुन कपूर ने ही क्लिक की है और हमेशा की तरह मलाइका प्यारी लग रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को रिशेयर किया है। इसके साथ रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें अर्जुन शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ भी रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है।

अर्जुन और मलाइका का इंस्टा स्टोरी

मलाइका का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने पोनी टेल बना रखी है और वो काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। दोनों कपल अक्सर वीकेंड साथ में ही बिताते रहते हैं। वहीं कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मलाइका पास्ता खाती हुईं दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था- पास्ता और पास्ता मेकर।

Malaika Arora, Arjun Kapoor Spend a Romantic Saturday, Click Black and White Pics of Each Other

बतादें कि साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था और 2018 में मलाइका और अर्जुन के साथ होने की खबरें आने लगी थीं। 2019 में लगभग दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया। तब से दोनों को एक दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है और दोनों की शादी करने की भी अक्सर खबरें आती रहती हैं। 

Web Title: Malaika Arora and Arjun Kapoor celebrated weekend together, photos went viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे