लाइव न्यूज़ :

महिमा चौधरी का छलका दर्द, कहा- शादी के रिश्ते में नहीं खुश नहीं थी, अजय देवगन ने की थी मदद

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 7, 2021 12:38 IST

हाल ही बॉलीवुड बबल को दिए अपने एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की । उन्होंने अपनी शादी में हुई परेशानियों और गर्भपात के बारे में भी बात की ।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के रिश्ते में खुश नहीं थीं महिमा चौधरी दो बार हुआ था गर्भपात, पति ने नहीं दिया साथहादसे के बाद अजय देवगन ने की थी मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में  सुभाष घई की फिल्म परदेस से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फिल्मफेयर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था । इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरूख खान, अपूर्वा अग्निहोत्री और दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी थे । इसके बाद महिमा ने दाग, कुरूक्षेत्र, दिल है तुम्हारा और धड़कन जैसी फिल्मों में अभिनय किया । महिमा चौधरी ने फिल्म लज्जा और दिल का क्या करें में शानदार अभिनय किया था और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी ।

महिमा शादी के रिश्ते में नहीं थी खुश

हाल ही बॉलीवुड बबल को दिए अपने एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की . आमतौर पर महिमा मीडिया के सामने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचती आई है लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बहुत सी बातें कहीं है । महिमा ने कहा कि 2006 में उनकी शादी आर्किटेकट बॉबी मुखर्जी के साथ हुई थी लेकिन उन्हें कभी उनके पति का सपोर्ट नहीं मिला और वो कभी इस रिश्ते में खुश नहीं रही  और 2013 में उनका तलाक हो गया ।  

महिमा ने कहा कि मैंने अपने माता -पिता को अपनी शादी में चल रही परेशानियों के बारे में नहीं बताया  और न ही इस बारे में मैंने अपने दोस्तों से बात की क्योंकि मुझे लगता था कि लोग मेरी परेशानी से परेशान हो जाएंगे । मैंने कई बार मेरे दोस्तों और परिवार से अपनी शादी और वैवाहिक जिंदगी में आ रही परेशानियों को बताने की कोशिश की लेकिन हर बार मैं नहीं बता सकी ।

महिमा का दो बार गर्भपात भी हुआ था

महिमा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि बॉबी से शादी करने के बाद उनका दो बार गर्भपात भी  हुआ था , जब वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही थी । आपको बता दें कि महिमा और बॉबी की एक बेटी भी है , जिसका नाम अरियाना है । महिमा ने बताया कि जब भी वो बाहर शूटिंग के लिए जाती थी तो अपनी बेटी को अपनी मां के पास छोड़कर जाती थी । महिमा ने कहा कि जब मेरी बेटी मेरी मां के पास होती थी, तब मैं आराम से काम कर पाती थी ।

हादसे के बाद अजय देवगन ने की थी मदद

 महिमा चौधरी ने 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए हादसे का भी जिक्र किया । उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वो एक ट्रक की चपेट में आ गई थी और ट्रक के शीशे टूटकर उनके चेहरे पर जा लगे थे । इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन उनके सह कलाकार और निर्माता भी थे । महिमा ने बताया कि इस हादसे के बाद बॉलीवुड से किसी ने भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा और न ही उनकी मदद की , जिसने मेरे करियर को भी बर्बाद कर दिया ।   इसके साथ ही महिमा ने कहा कि अजय देवगन बहुत उदार निर्माता है । अजय ने मेरे साथ हुए हादसे को देखा और मुझे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजा और साथ ही उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि मुझे कोई दिक्कत न हो ।  

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!