लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: अनिल देशमुख ने कहा- महेश भट्ट-करण जौहर से होगी पूछताछ, कंगना रनौत को भेजा गया समन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 15:36 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। साथ में कंगना रनौत को भी समन भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में 37 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है मुंबई पुलिसकंगना रनौत को भी समन भेजा गया है

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 37 लोगों के बयान दर्ज चुकी है। मालूम हो, पुलिस कई सेलेब्स के भी बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। इस लिस्ट में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद, यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, शनू शर्मा और संजना सांघी का नाम शामिल है।

अनिल देशमुख ने कही बड़ी बात

वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत आत्महत्या मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, '37 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट का स्टेटमेंट एक या दो दिनों में रिकॉर्ड किया जाएगा। करण जौहर के मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी बुलाया जा सकता है। कंगना रनौत को भी समन भेजा गया है।' बता दें, हाल ही में अनिल देशमुख ने कहा था कि सुशांत मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

पेशेवर प्रतिद्वंद्विता को लेकर भी जांच जारी

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है, जिसे फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!