लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट ने किया खुलासा, क्यों छोड़ दिए थे फिल्म डायरेक्‍शन

By भाषा | Updated: September 30, 2018 18:46 IST

महेश भट्ट ‘सड़क 2’ में अपनी बेटी पूजा और आलिया के साथ काम करेंगे। इस फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स करेगी।

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर: वरिष्ठ फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि दो दशक पहले उन्होंने निर्देशन से लंबा ब्रेक लेने का निर्णय लिया क्योंकि कहानी बयां करने में उन्हें दिक्कत महसूस होने लगी थी। 

जल्द ही फिल्म ‘सड़क 2’ के साथ आ रहे फिल्मकार ने कहा कि वह इस तथ्य को जानते थे कि उनके अंदर फिल्म बनाने की इच्छा ‘खत्म’ गयी थी और वह लोगों को धोखा नहीं देना चाहते थे।

भट्ट ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह फिल्म निर्माण से दूर रहे और लोगों को निर्देश देते रहे। अब मुझे एक और मौका मिला है। ऐसा क्यों हुआ? मैंने जिंदगी को जी भर कर जीया है और इससे ही ‘सड़क 2’ का विचार सामने आया। सभी चीजें अच्छी हुई हैं। इस वक्त जादू और रहस्य का जश्न मनाने की तड़प है। 

70 साल के निर्देशक ने कहा, ‘‘बीस साल बाद वह इस मुकाम पर एक ऊर्जा के साथ आये हैं। एक दिन मैंने इसे छोड़ दिया था और फिर वापस आ गया हूं। मैंने जिंदगी से एक सबक सीखा है कि कोई पूर्ण विराम नहीं होता है।’’ 

भट्ट ‘सड़क 2’ में अपनी बेटी पूजा और आलिया के साथ काम करेंगे। इस फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स करेगी। इसमें वास्तविक ‘सड़क’ के नायक संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे और आदित्य रॉय कपूर नया चेहरा होंगे। 

टॅग्स :महेश भट्टआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSonakshi Sinha Latest Photos: एक्ट्रेस का बोल्ड और क्लासी अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें