महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान तेजी से हो रहे हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर से सत्ता हासिल करने की बीजेपी ने पूरी कोशिश की है। तो वहीं, कांग्रेस ने भी सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत फैसला आज मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया जा रहा है।
लाइव अपडेट
-शाहरुख खान ने भी अपने मत का प्रयोग किया, उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं- सिंपल लुक में दीपिका पादुकोण भी वोट डालने पहुंची।
महाराष्ट्र में आज फिल्मी जगत की कई हस्तियां पहुंच रही हैं। वहीं मुंबई में बॉलीवुड से लेकर खेल और व्यापार तक की हस्तियां वोट डालने पहुंचने वाली हैं।अमिताभ बच्चन , सचिन तेंदुलकर , आनंद महिंद्र, अनिल अंबानी , रणबीर कपूर, किरण राव, आमिर खान, नाना पाटेकर जैसी नामचीन हस्तियां आज यहां मतदान करेंगी।