लाइव न्यूज़ :

सरोज खान को याद कर इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित, वीडियो शेयर कर कहा- मैं उन्हें....

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 10:49 IST

पिछले कुछ महीनों के दौरान बॉलीवुड ने अपने कई चमकते सितारों को खो दिया। ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद सरोज खान भी अब हमारे बीच नहीं रही।

Open in App
ठळक मुद्दे माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सरोज खान के साथ एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। माधुरी लिखती हैं कि सरोज जी के साथ हर बात काफी दिलचस्प होती थी। उनकी एनर्जी काबिले-तारीफ रहती थी।

फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले से सरोज खान अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को एक और बड़ी झटका लगा है।

सरोज खान के निधन के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनके जाने पर शोक व्यक्त किया। माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सरोज खान के साथ एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। माधुरी उनके साथ बैठकर ‘एक दो तीन चार पांच छह सात...’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित भावुक नजर आईं। 

माधुरी ने कहा- सरोज जी के साथ हर बात होती थी काफी दिलचस्प

माधुरी लिखती हैं कि सरोज जी के साथ हर बात काफी दिलचस्प होती थी। उनकी एनर्जी काबिले-तारीफ रहती थी। ऐसे ही उन्होंने जिंदगी को जीया भी है और ऐसे ही मैं उन्हें याद करूंगी। सरोज दरअसल पिछले कई दिनों से डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनका कोरोना जांच भी हुआ था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया था काम शुरू

सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें 1974 में पहली बार 'गीता मेरा नाम' में पहली बार बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला। तीन बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं सरोज ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!