लाइव न्यूज़ :

Madhubala Death Anniversary: दर्द से भरा था सौंदर्य की मल्लिका मधुबाला का जीवन, ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी मौत की भविष्यवाणी

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2020 07:14 IST

बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मधुबाला को बड़े पर्दे पर लाने का काम केदार शर्मा ने किया था। केदार शर्मा ने अपनी फिल्म 'नीलकमल' में राजकपूर के सामने मधुबाला को लॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज कपूर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार और देवानंद के साथ उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया गया।1960 में ‘मुगल-ए-आज़म’के रिलीज़ होते ही मधुबाला ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली।

हिंदी सिनेमा में जब भी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस का जिक्र होता है तो मधुबाला का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपनी खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मधुबाला महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं थी। लेकिन मौत के बाद भी लोगों के जहन में वह एक खूबसूरत याद बनकर जिंदा रहीं। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी उनका नाम लेते ही फैंस की बड़ी तादाद मधुबाला पर चर्चा करना शुरू कर देते हैं। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला की मौत 36 साल की उम्र में बीमारी की वजह से 23 फरवरी 1963 को मुंबई में हो गई थी।

कहा जाता है कि मधुबाला को लेकर पहले ही एक ज्योतिष ने उनके माता-पिता को चेतावनी दे दी थी। मधुबाला का बचपन का नाम मुमताज़ था। ज्योतिष ने उनके माता-पिता से कहा था कि मुमताज़ कामयाब तो बहुत होगी लेकिन उसका जीवन संकटों से घिरा रहेगा। हालांकि, वह ज्योतिष कौन था इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन उसकी भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई। 

बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मधुबाला को बड़े पर्दे पर लाने का काम केदार शर्मा ने किया था। केदार शर्मा ने अपनी फिल्म 'नीलकमल' में राजकपूर के सामने मधुबाला को लॉन्च किया। इस फिल्म के बाद से ही मधुबाला को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। इसके बाद अशोक कमार संग 'महल' फिल्म के लिए भी मधुबाला की जमकर तारीफ हुई। 

दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद मधुबाला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राज कपूर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार और देवानंद के साथ उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया गया।हालांकि, कुछ गलत फिल्मों के चयन की वजह से बीच में उनके करियर में रुकावट भी आई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 1960 में  ‘मुगल-ए-आज़म’के रिलीज़ होते ही मधुबाला ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। 'अनारकली' का जिक्र होते ही आज भी मधुबाला की तस्वीर फैंस के जहन में सबसे पहले आती है।

टॅग्स :मधुबालाबॉलीवुड अभिनेत्रीपुण्यतिथिबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!