लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट में फंसी एक बच्ची की कहानी है 'लव सोनिया', मेकर्स ने रिवील किए स्टार्स के लुक

By विवेक कुमार | Updated: August 22, 2018 17:17 IST

फिल्म में फ्रीडा पिंटो रश्मि का किरदार निभा रही हैं और मेकर्स ने उनका पहला लुक रिवील कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में फ्रीडा पिंटो बीड़ी पीती हुई नजर आ रही हैं।  

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' इस साल 14 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक बच्ची सोनिया की है जो गांव में रहती है और सेक्स रैकेट का शिकार हो जाती है। वहीं इस फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार एक कोठे की मालकिन का है। जो मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। 

फिल्म में फ्रीडा पिंटो रश्मि का किरदार निभा रही हैं और मेकर्स ने उनका पहला लुक रिवील कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में फ्रीडा पिंटो बीड़ी पीती हुई नजर आ रही हैं।  

इस फिल्म से मृणाल ठाकुर डेब्यू कर रहीं हैं उन्होंने इससे पहले कई टीवी शोज में भी काम किया है। लव सोनिया फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड वोमार्क है। फिल्म को तबरेज नुरानी ने डायरेक्ट किया है।  इस फिल्म की कहानी टेड कापलान, अलकेश वजा, के द्वारा लिखी गयी है।   

अभी हाल ही में इस फिल्म ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के सभी कलाकारों की खूब तारीफ हुई थी। 

'लव सोनिया' फिल्म में फ्रीडा पिंटो, मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर और मार्क डुप्लास जैसे एक्टर हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रही हैं। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha Pregnancy: जल्द पापा बनने वाले हैं अली फजल, इस अंदाज में दी ऋचा चड्ढा की प्रेगनेंसी की गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्कीHeeramandi First Look: तवायफों के बाजार में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी के रानी लुक ने बरपाया कहर; भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?