लाइव न्यूज़ :

कार्तिक-सारा ने खोले दिल के राज, कही ये अहम बातें

By भाषा | Updated: February 14, 2020 17:28 IST

सारा अली खान के साथ इस फिल्म में काम कर रहे 29 वर्षीय कार्तिक ने कहा कि रघु और वीर की दोहरी भूमिका निभाना उनके लिए “कठिन परीक्षा ” देने जैसा था।

Open in App
ठळक मुद्दे कार्तिक आर्यन का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव होगा । इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरूषी शर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।

कई हास्य फिल्मों में काम करने के बाद इम्तियाज अली की फिल्म “लव आज कल” में रोमांटिक हीरो के किरदार निभाने को लेकर कार्तिक आर्यन का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव होगा ।

सारा अली खान के साथ इस फिल्म में काम कर रहे 29 वर्षीय कार्तिक ने कहा कि रघु और वीर की दोहरी भूमिका निभाना उनके लिए “कठिन परीक्षा ” देने जैसा था। कार्तिक ने पीटीआई भाषा से अपने साक्षात्कार में कहा, “इम्तियाज अली सर के साथ काम करने का मौका मिलना अपने आप में बड़ी बात है। पहली बार मैं स्क्रीन पर किरदार को जी रहा था। छोटी-छोटी बारीकियों का मैने पूरा आनंद लिया। कार्तिक ने कहा कि जब इम्तियाज ने उन्हें इस फिल्म के लिए कॉल किया तो वे अभिनेता के तौर पर उनके पिछले काम के बारे में ना पूछकर कार्तिक की निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते थे ।

कार्तिक अब “भुलभुलैया 2” और “दोस्ताना” के सीक्वल में नजर आएंगे। “लव आज कल” में कार्तिक के साथ काम कर रही सारा का कहना है कि उन्होंने कभी कुछ योजनाबद्ध तरीके से नहीं किया है चाहे वह उनका करियर ही क्यों ना हो। उनके पिता सैफ अली खान ने 11 साल पहले इसकी मूल फिल्म में काम किया था। सारा कहती हैं कि दोनों फिल्मों में दो अलग-अलग कालखंडों में प्रेम का चित्रण किया गया है। सारा ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मैंने कभी भी कोई योजना नहीं बनाई है।

मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि अपने करियर में इतनी जल्दी मुझे उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी । मुझे उम्मीद है कि मेरे पास अलग-अलग फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का अनुभव होगा।” इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरूषी शर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म शुक्रवार को दर्शकों के सामने आने को तैयार है। 

टॅग्स :लव आज कलकार्तिक आर्यनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?