लाइव न्यूज़ :

हीथ्रो एयरपोर्ट पर सतीश शाह पर नस्लीय टिप्पणी, प्रथम श्रेणी की यात्रा का खर्च कैसे उठा सकते हैं, अभिनेता ने गर्व भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया ‘क्योंकि हम भारतीय हैं’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 16:43 IST

सतीश शाह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने हीथ्रो के कर्मचारियों को हैरानी से अपने साथी से पूछते हुए सुना कि वे प्रथम श्रेणी का खर्च कैसे उठा सकते हैं? मैंने एक गर्व भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया ‘क्योंकि हम भारतीय हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे 12,000 से अधिक लाइक तथा 1,300 रीट्वीट मिले।सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पेज के 45,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मुंबईः अभिनेता सतीश शाह ने कहा है कि लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की। ‘‘साराभाई वर्सेस साराभाई’’ के अभिनेता ने मंगलवार को कहा कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनके सहयोगी से हैरानी जताते हुए पूछा कि शाह प्रथम श्रेणी की यात्रा का खर्च कैसे उठा सकते हैं।

 

शाह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने हीथ्रो के कर्मचारियों को हैरानी से अपने साथी से पूछते हुए सुना कि वे प्रथम श्रेणी का खर्च कैसे उठा सकते हैं? मैंने एक गर्व भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया ‘क्योंकि हम भारतीय हैं।’’ अभिनेता के असत्यापित हैंडल पर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे 12,000 से अधिक लाइक तथा 1,300 रीट्वीट मिले।

इस पेज के 45,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डा प्रशासन ने ट्विटर पर शाह से माफी मांगी और उनसे घटना के बारे में विवरण साझा करने को कहा। ट्वीट में कहा गया, ‘‘गुड मॉर्निंग, हमें इस बारे में जानकर दुख हुआ।

क्या आप हमारे साथ जानकारी साझा कर सकते हैं?’’ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाह के गरिमापूर्ण जवाब की सराहना की। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘हम भारतीय हैं, इतना बताना ही काफी है क्योंकि इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अगर अंग्रेजों ने हम पर 200 साल राज न किया होता तो शायद आज इंग्लैंड हमारा उपनिवेश होता।’’ 

टॅग्स :Londonइंग्लैंडEngland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल