Lokmat Most Stylish Award 2023: फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को मिला लोकमत का 'मोस्ट इस्टालिश गेम चेंजर अवॉर्ड'

By रुस्तम राणा | Published: September 13, 2023 01:19 AM2023-09-13T01:19:45+5:302023-09-13T01:19:45+5:30

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है।

Lokmat Most Stylish Award 2023: Film actress Sanya Malhotra receives Lokmat's 'Most Stylish Game Changer Award' | Lokmat Most Stylish Award 2023: फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को मिला लोकमत का 'मोस्ट इस्टालिश गेम चेंजर अवॉर्ड'

Lokmat Most Stylish Award 2023: फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को मिला लोकमत का 'मोस्ट इस्टालिश गेम चेंजर अवॉर्ड'

Lokmat Most Stylish Award 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह लोकमत मोस्ट इस्टालिश अवॉर्ड्स में 'मोस्ट स्टाइलिश गेम चेंजर' पुरस्कार से नवाजा गया है। पुस्कार समारोह ने अभिनेत्री ने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बनेशन के साथ भारतीय परिधान साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। 

युवा अभिनेत्री को शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' में एक्शन करते देखा गया है। फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अदाकारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह विक्की कौशल संग बायोपिक 'सैम बहादुर' नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेक शॉ की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अभित्री 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रिमेक में भी दिखाई देंगी। 

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।   

Web Title: Lokmat Most Stylish Award 2023: Film actress Sanya Malhotra receives Lokmat's 'Most Stylish Game Changer Award'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे