लाइव न्यूज़ :

सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने दुर्गा पूजा से पहले किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा है दोनों का ये वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: September 20, 2019 15:37 IST

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती के इस वीडियो पर यू-ट्यूब में व्यूज बढ़ रहे हैं। अभी तक इसे 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत जहां ने कुछ ही दिनों पहले एक बंगाली फिल्म 'असुर' साइन की है।नुसरत जहां ने कुछ ही दिनों पहले शादी की है।

पूरे देश में इस समय दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। कहीं मां दुर्गा की मूर्ती बन रही है तो कहीं उनके साजो-श्रृंगार का सामान। अब दुर्गा पूजा की बात हो और कोलकात्ता का जिक्र न हो तो बाद अधूरी सी लगती है। कोलकत्ता का पूरा माहौल इस समय भक्तिमय हो जाता है। पूरा पश्चिम बंगाल मां दुर्गा के आवाह्न में लग गया है। जिसका ताजा उदाहरण देखने को मिला तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती के इस डांस से। 

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो बेहद खास है। इसमें एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती बंग्ला एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बंगाली भाषा का ये गीत मां दुर्गा की शक्ति रूप और असुरों के संहार की कहाी बयां करता है। जिसमें नुसरत और मिमी का डांस लोगों का दिल छू रहा है। 

यू-ट्यूब पर तेजी से इस वीडियो के व्यूज बढ़ रहे हैं। अभी तक इसे 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आशे मां दुर्गा के इस गाने को कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है। वहीं तीनों एक्ट्रेस इसमें लाल रंग से लंहगे-साड़ी में डांस करती हुई दिख रही हैं। वहीं दोनों के डांस भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। 

बता दें नुसरत जहां ने कुछ ही दिनों पहले एक बंगाली फिल्म साइन की है। जिसका नाम असुर बताया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक पावेल हैं। असुर क कहानी की बात करें तो यह तीन दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है।

टॅग्स :टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?