दिग्गज मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन, 'जंजीर' में बनी थीं अमिताभ बच्चन की मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 22, 2020 03:55 PM2020-09-22T15:55:37+5:302020-09-22T15:55:37+5:30

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''सोमवार शाम को उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।''

Legendary Marathi actress Ashalata Wabgaonkar dies, Amitabh Bachchan's mother 'Zanjeer' | दिग्गज मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन, 'जंजीर' में बनी थीं अमिताभ बच्चन की मां

कोरोना की वजह से आशालता का अंतिम संस्कार सतारा में ही किया जाएगा। (file photo)

Highlightsअस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुई थीं। परिवार के अनुसार, वे सातारा में अपने मराठी सीरियल 'आई कलुबाई' की शूटिंग करने पहुंची थीं। संक्रमण की पुष्टि और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

साताराः दिग्गज मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सातारा के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुई थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वह 79 साल की थीं। एक निजी अस्पताल में अभिनेत्री का 17 सितंबर से इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''सोमवार शाम को उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।'' अभिनेत्री शूटिंग के लिए सातारा आईं थीं। उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों तथा मराठी नाटकों में अभिनय किया है।

परिवार के अनुसार, वे सातारा में अपने मराठी सीरियल 'आई कलुबाई' की शूटिंग करने पहुंची थीं। यहां कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया। संक्रमण की पुष्टि और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। कोरोना की वजह से आशालता का अंतिम संस्कार सतारा में ही किया जाएगा।

1941 को गोवा में पैदा हुईं आशालता एक मराठी गायिका, नाटककार और फिल्म अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध थीं। उनकी स्कूलिंग मुंबई के सेंट कोलंबो हाई स्कूल, गिरगांव में हुई थी। 12वीं के बाद कुछ समय तक उन्होंने मंत्रालय में पार्ट टाइम काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।

उन्होंने नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई केंद्र पर कुछ कोंकणी गाने भी गाए। आशालता ने 100 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में पहली बार वे बासु चटर्जी की फिल्म 'अपने पराए' में नजर आईं।

इसके लिए उन्हें 'बंगाल क्रिटिक्स अवार्ड' और बेस्ट सह कलाकार का फिल्मफेयर मिला था। फिल्म 'जंजीर' में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। आशालता ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम समेत कई शानदार हिन्दी फिल्मों में काम किया।

Web Title: Legendary Marathi actress Ashalata Wabgaonkar dies, Amitabh Bachchan's mother 'Zanjeer'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे