Lata Mangeshkar Birthday: लता मंगेशकर के वो नगमें जो इश्क में डुबो देंगे तो वहीं आंखे में पानी भी ला देंगें, सुनें गानें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 28, 2019 06:20 AM2019-09-28T06:20:21+5:302019-09-28T06:20:21+5:30
Lata Mangeshkar Birthday Special All time favorite Song: लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा था। आइए सुनते हैं लता के जन्मदिन पर कुछ खास नगमें-
स्वर कोकिला लता मंगेशकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अपनी नायाब गायकी के लिए फैंस के दिनों पर राज करती हैं। ये हर कोई जानता है कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 28 सितंबर, 2019 को लता मंगेशकर 90 साल की होने जा रही हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे।लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा था। आइए सुनते हैं लता के जन्मदिन पर कुछ खास नगमें-
शोर फिल्म का इक प्यार का नगमा है मौजो की रवानी है...फैंस को आज भी जमकर पसंद आता है। ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था।
जब लता मंगेशकर ने ए मेरे वतन के लोगों गाया तो हर किसी आंखे नम हो गईं। ये गाना आज भी आंखो में पानी दे जाता है।