लाइव न्यूज़ :

कोरोना से संक्रमित होने के बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर अस्पताल में हुईं भर्ती, भतीजी रचना ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2022 14:37 IST

रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उम्र को देखते हुए डॉक्टर स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर को कोविड के हल्के लक्षण हैंएहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है

मुंबईः दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद  मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कोकिला  कही जानेवालीं  92 वर्षीय लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में इलाज चल रहा है।

 गायिका लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने एएनआई को बताया, "वह ठीक है, उसकी उम्र को देखते हुए केवल एहतियाती कारणों से आईसीयू में रखा गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें।" भतीजी ने इसके साथ यह भी बताया कि उन्हें कोविड के हल्के लक्षण हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उम्र को देखते हुए डॉक्टर स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मंगेशकर को इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने कहा था कि गायिका को वायरल संक्रमण है। मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना जन्मदिन मनाया था।

इंदौर में जन्मी मंगेशकर ने सात दशकों से अधिक के करियर में 1,000 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है। उनका अंतिम पूर्ण एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म "वीर जारा" के लिए था। मंगेशकर का अंतिम गीत "सौगंध मुझे इस मिट्टी की" था, जिसे 30 मार्च, 2021 को भारतीय सेना को श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज किया गया था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :लता मंगेशकरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसहिन्दी सिनेमा समाचारओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल