19 अप्रैल को खत्म हो जाएगा 'रामायण', रविवार से आएंगे 'लव-कुश', जानें पूरी खबर

By अमित कुमार | Published: April 17, 2020 09:11 PM2020-04-17T21:11:57+5:302020-04-17T21:11:57+5:30

रामायण और महाभारत की लोकप्रियता को देखते हुए अब दूरदर्शन उत्तर रामायण को लाने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जनकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने फैंस को दी।

Last episode of Arun Govil and Dipika Chikhlia Ramayan to telecast on Saturday | 19 अप्रैल को खत्म हो जाएगा 'रामायण', रविवार से आएंगे 'लव-कुश', जानें पूरी खबर

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsलव कुश या उत्तर रामायण 39 एपिसोड में है। इसमें सीता के वनवास जाने की कहानी है।

रामानंद सागर की 'रामायण' अब अपने आखिरी चरण पर है। रावण वध के बाद 'रामायण' खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद दूरदर्शन पर ही उत्तर रामायण की शुरुआत होगी। उत्तर रामायण में 'लव-कुश' की कहानी को दिखाई जाएगी। 1988 में उत्तर रामायण का प्रसारण रामानंद सागर के मार्गदर्शन में ही हुआ था। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने सोशल मीडिया पर उत्तर रामायण के प्रसारण की बात बताई है। 

'लव-कुश' पर आधारित उत्तर रामायण के नए एपिसोड सिर्फ रात को ही प्रसारित किए जाएंगे और सुबह इसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। रामायण और महाभारत की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर दूरदर्शन ने 'लव-कुश' को दिखाने का फैसला किया है। लव कुश या उत्तर रामायण 39 एपिसोड में है। इसमें सीता के वनवास जाने की कहानी है। 

इतना ही नहीं लव कुश के अलावा 90 के दशक के पॉपुलर शो 'श्रीकृष्णा' का पुनः प्रसारण भी किया जा सकता है। शशि शेखर को टैग करते हुए जब एक ट्विटर यूजर ने उनसे श्रीकृष्णा के पुनः प्रसारण की अपील की थी। जिसके बाद शशि शेखर ने कहा था कि इस पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसका पुनः प्रसारण किया जा सकता है। 

Web Title: Last episode of Arun Govil and Dipika Chikhlia Ramayan to telecast on Saturday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे