लाइव न्यूज़ :

Video:अनिल कपूर को यूं चीयर करते नजर आए रणवीर सिंह, दिखी दोनों की जबरदस्त एनर्जी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2019 11:27 IST

अनिल कपूर, रणवीर सिंह को शायद लाइटिंग की वजह से पहचान नहीं पाए लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह को पहचाना तब दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री और एनर्जी देखने को मिली।

Open in App

लक्मे फैशन वीक 2019 का आगाज हो चुका है। हर रोज मॉडल्स फ्लोर पर अपने जल्वे बिखेर रही हैं। ऐसे में डैशिंग अनिल कपूर ने रैंप वॉक किया तो  गेस्ट सीट पर बैठे रणवीर सिंह खड़े हो गए। 

पहली बार में अनिल कपूर, रणवीर सिंह को शायद लाइटिंग की वजह से पहचान नहीं पाए लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह को पहचाना तब दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री और एनर्जी देखने को मिली। दोनों इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

कैसा खा नजारा

जब अनिल कपूर रैंप वॉक करने आए तो रणवीर सिंह ने खड़े होकर उनका स्वागत किया फिर क्या था उन्होंने भी मुस्कारते हुए गले लगा लिया। इसके बाद अनिल कपूर जैसे ही जाह्नवी कपूर के साथ रैंप पर वॉक करने लगे तो, उन्होंने वापस जाकर रणवीर सिंह को गेस्ट सीट से उठा लिया। इसके बार वहां मौजूद हर किसी ने जमकर तालियां बजाईं।

 इसके बाद  एनर्जी के बादशाह रणवीर और अनिल दोनों ने जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दोनों अपने-अपने स्टाइल में नाचने लगे। इसे देखकर जाह्नवी कपूर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाईं और मुस्कारते हुए दिखाई दीं।

अनिल कपूर ब्लैक ड्रेस में बहुत ही डैशिंग लग रहे थे। वहीं, मरून प्र‍िंटेड जैकेट और ट्राउजर में रणवीर सिंह बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं, जाह्नवी कपूर ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थी। पहली बार अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने एक साथ रैंप वॉक किया।

टॅग्स :अनिल कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच