लाइव न्यूज़ :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 20:18 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: गेट्स अमेरिकी शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में नजर आ चुके हैं, और यह दूसरा धारावाहिक है जिसमें वह अतिथि किरदार की भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: जनकल्याण के कार्यों की जानकारी देंगे।Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं।Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: विशेष अतिथि बिल गेट्स होंगे।

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारतीय टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस धारावाहिक की मुख्य कलाकार स्मृति ईरानी ने इसकी पुष्टि की है और इसे एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के नए ‘प्रोमो’ में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करती दिखाई देती हैं। अपने परिचित अंदाज में वह कहती हैं, “जय श्री कृष्ण,” जिसका जवाब कॉल करने वाली इसी तरह देता है।

तुलसी कहती हैं, “बहुत अच्छा लगा यह जानकर कि आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं। हम आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” प्रोमो में इसके बाद वह कैमरे की ओर मुड़कर दर्शकों से कहती हैं, “आप सोच रहे हैं कि कौन हैं जो अमेरिका से सीधे विरानी परिवार से जुड़ने वाले हैं? इंतजार कीजिए, जल्द पता चल जाएगा।” धारावाहिक से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह विशेष अतिथि बिल गेट्स होंगे।

इससे पहले गेट्स अमेरिकी शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में नजर आ चुके हैं, और यह दूसरा धारावाहिक है जिसमें वह अतिथि किरदार की भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, गेट्स इस शो में मातृ और नवजात शिशु स्वास्थ्य पर बात करेंगे और इस क्षेत्र में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों की जानकारी देंगे।

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया संस्थान ‘सीएनबीसी-टीवी18’ को दिए गए एक साक्षात्कार में इस अतिथि भूमिका की पुष्टि की। ईरानी ने कहा, ‘‘यह भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। बहुत लंबे समय तक महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य मुख्यधारा की चर्चा से बाहर रहा है।

यह पहल इसे बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक को भारत के सबसे प्रभावशाली टीवी कहानीकारों में से एक के साथ लाना केवल एक सहयोग नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन की शुरुआत है, जो जागरुकता, संवेदना और कुछ करने की भावना पर आधारित है।’’

टॅग्स :स्मृति ईरानीबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?