लाइव न्यूज़ :

मामा गोविंदा संग अपने रिश्ते पर छलका कृष्णा का दर्द, बोले- 'अगर सामने जाता तो रो देता, इसलिए...'

By अमित कुमार | Updated: November 21, 2020 10:58 IST

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे। गोविंदा शो में बेहद बिंदास अंदाज में नजर आए थे। लेकिन इस एपिसोड के दौरान कृष्णा अभिषेक शो में नजर नहीं आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसपना का किरदार करने वाले कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में शो में नहीं आने की वजह बताया। बॉलीवुड टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि ची ची मामा शो पर आ रहे हैं। कृष्णा ने आगे कहा कि मुझे गोविंदा मामा से बहुत प्यार है, और मैं जानता हूं कि वो भी मुझे प्यार करते हैं।

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे गोविंदा के सामने कृष्णा अभिषेक परफॉर्म करने नहीं आए थे। अपने मामा से कृष्णा की इस बेरुखी के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थी। इसके बाद अपनी बातों से गुदगुदाने वाली सपना का किरदार करने वाले कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में शो में नहीं आने की वजह बताया। 

बॉलीवुड टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि ची ची मामा शो पर आ रहे हैं। इस बात की जनाकरी मुझे 10 दिन पहले मिल गई थी। मुझे ये भी पता चल गया था कि इस बार उनके साथ सुनीता मामी नहीं आ रही हैं। शो की टीम को लगा था जब वो नहीं आ रही हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कुछ साल पहले वो शो पर आईं थी, जहां वो नहीं चाहती थीं कि मैं उनके सामने स्टेज पर कुछ भी परफॉर्म करूं यही वजह है कि इस बार मैंने उनके सामने जाने से इंकार कर दिया। 

कृष्णा ने आगे कहा कि मुझे गोविंदा मामा से बहुत प्यार है, और मैं जानता हूं कि वो भी मुझे प्यार करते हैं। इसलिए उन्हें हक है कि वो गुस्सा हो जाएं। और मैं उनसे उतना प्यार करता हूं कि इस गुस्से का सामना कर सकूं। मैं उनके सामने अपने आंसू रोक नहीं पाऊंगा। इसलिए उनके सामने एपिसोड ना करना ही बेहतर था। मैं उनके काफी करीब रहा हूं। मैं उनके और उनके परिवार के साथ घर पर रुका हूं। जितना प्यार है, उतनी ही दूरी हो गई है'।  

कीकू शारदा, चंदू और सुमोना संग गोविंदा ने शो पर खूब हंसी-मजाक किया। लेकिन इस दौरान फैंस को कृष्णा की कमी देखने को मिली। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सपना इस शो की बेहद अहम किरदार है। जिसे कृष्णा प्ले करते हैं। गोविंदा और कृष्णा के बीच तकरार काफी पुराना है। कहा जाता है कि दोनों के बीच यह अनबन कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह की वजह से है। 

टॅग्स :गोविंदाकृष्णा अभिषेकद कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल