लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्टर ने की भविष्यवाणी, बताया कब होगी शादी और तलाक; जानिए यूजर्स ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 12:14 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के अलावा केआरके ने कई और सेलिब्रिटी की शादी के बारे में भविष्यवाणी की है। केआरके ने कंगना रनौत के बार में भी लिखा है कि वह कभी शादी नहीं करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर और आलिया की शादी लंबे वक्त से चर्चा में हैकेआरके ने दोनों की शादी को लेकर भविष्यवाणी की हैइसके अलावा कई और सितारों की शादी को लेकर केआरके ने भविष्यवाणी की है

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी के चर्चे लंबे वक्त से है। साल 2020 के दिसंबर में ये खबर जोरों से फैली थी कि रणबीर और आलिया शादी करने वाले हैं। हालांकि वह खबर भी कोरी अफवाह निकली। इस बीच एक्टर कमाल खान ने दोनों की शादी की भविष्यवाणी की है। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया है कि वे कब तलाक लेंगे।

सोशल मीडिया पर केआरके के नाम से मशहूर कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर रणबीर और आलियी की शादी को लेकर लिखा है कि वे दोनों साल 2022 के अंततक शादी कर लेंगे। केआरके ने ट्वीट किया- रणबीर और आलिया भट्ट हद से हद साल 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे। इसके साथ ही केआरके ने ये भी कहा कि दोनों शादी के 15 साल के भीतर ही तलाक भी ले लेंगे।

केआरके की रणबीर और आलियी की शादी की ऐसी भविष्यवाणी सुन लोग काफी भड़क गए। तो वहीं कुछ ने केआरके के ट्वीट पर मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने केआरके पर निशाना साधते हुए लिखा- तुम्हारा तलाक कभी नहीं होगा। क्योंकि तुम्हें तुम्हारी पत्नी मिल गई दुनिया का सबसे बड़ा यही चमत्कार है। इसके साथ ही यूजर ने पूछा कि तुम्हारी शादी कैसे हुई। निश्चित ही गांव में बिना देखे हुई होगी। अगर वो तुम्हें देख लेती तो कभी शादी ही नहीं करती तुमसे।

इसके अलावा कई यूजर्स भी रणबीर-आलियी की शादी की भविष्यवाणी करते नजर आए। एक ने लिखा- रणबीर और आलिया कभी शादी नहीं करेंगे। 

वहीं एक यूजर ने भविष्यवाणी करते हुए लिखा- वे शादी नहीं करने वाले हैं। ये सब प्रचार के लिए किया जा रहा है। वह दिल्ली के किसी व्यापारी की लड़की से शादी करने वाला है जिसे उसकी मां पसंद करेगी। 

एक और यूजर ने कहा-  ऐसे बंदे से तो 15 महीने की कमिटमेंट ही बहुत है। 15 साल तो बड़ी बात है। ये उसकी क्षमता से परे है।

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के अलावा केआरके ने कई और सेलिब्रिटी की शादी के बारे में भविष्यवाणी की है। केआरके ने कंगना रनौत के बार में भी लिखा है कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। केआरके ने अब तक 9 भविष्यवाणियां की हैं। एक्टर ने लिखा कि सैफअली खान और करीना  कपूर के दोनों बेटे उनके गलत नाम की वजह से कभी सफल एक्टर नहीं बन पाएंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री सोनिया गांधी के निधन के बाद बनेंगे।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?