लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन के लिए आसान नहीं था मिमी बनना, 15 किलो वज़न बढ़ाने के बाद अब करना पड़ रहा ये काम

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 08:56 IST

वीडियो में कृति जमकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो जरिए उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी Fat To Fit दिखाई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो में कृति जमकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैंमिमी के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना एक चुनौती थीः कृति

मुंबईः कृति सेनन अभिनीत फिल्म मिमी की जमकर तारीफें हो रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनन ने सरोगेट मदर का रोल निभाया है जिसके लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था। अब कृति वजन को कम करने में लगीं हैं जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

 वीडियो में कृति जमकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो जरिए उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी Fat To Fit दिखाई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'मिमी के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना एक चुनौती थी, लेकिन उन किलो को कम करना भी चबी सेनन के लिए आसान नहीं था! और.. मैंने परम सुंदरी को बाद के लिए रखा था जिससे कि मुझे वापस आकार में आने के लिए प्रेरणा मिले।'

फिल्म के रोल और अपने बढ़े हुए वजन को लेकर कृति ने ये भी कहा कि पहली बार इतना वजन बढ़ाने और 3 महीने तक कसरत न करने के बाद (योग भी नहीं!), मेरी सहनशक्ति, ताकत और लचीलापन शून्य हो गया था! वास्तव में, मुझे अपने जोड़ों पर लगातार क्लिक करने के साथ धीरे-धीरे गतिशीलता में वापस आना पड़ा। लॉकडाउन के पहले और बाद के वीडियो के कुछ अंश शेयर कर रही हूं। जहां यास्मिन चावला ने मेरी ताकत वापस पाने में मेरी मदद की!'

बता दें कि फिल्म मिमी सेरोगेसी पर आधारित फिल्म है। जिसमें कृति सेनन सेरोगेट मदर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा अभिनेता पंकज त्रपाठी भी अहम भूमिका में हैं।

टॅग्स :कृति सेननबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!