लाइव न्यूज़ :

कृष्णा कपूर के निधन से दुख में डूबा परिवार समेत पूरा बॉलीवुड, ट्वीट कर यूं जताया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 11:36 IST

राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है।

Open in App

मुंबई, 1 अक्टूबर:बॉलीवुड के गलियारों से बेहद दुखद खबर आज मिली है। सिनेजगत के शोमैन यानि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सास ली है। 

कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खुद  कपूर परिवार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृष्णा राज कपूर की मृत्यु कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है। ऐसे मे कृष्णा कपूर के निधन से उनके परिवार व बॉलीवुड सितारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।  कृष्णा राज कपूर के निधन पर रवीना टंडन, अनुपन खेर, मधुर भंडारकर तक ने शोक जताया है।

कृष्णा कपूर की पोती और ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर ने केवल 'आई लव यू'  लिखकर अपनी दादी के निधन को शोक जताया है।करीना कपूर के फैन क्लब के अकाउंट से भी ट्वीट करके शोक जताया गया है। रवीना टंडन ने कपूर परिवार को सांत्वना देते हुए टीट किया- 'कपूर परिवार के लिए दुख का क्षण है। एक युग कृष्णा राज कपूर के साथ गुजर गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी अपने ही अंदाज में कृष्णा राज कपूर के निधन जताया है।तरन आदर्श ने ट्वीट  करके कृष्णा जी के निधन पर कपूर परिवार के प्रति सवंदेदना व्यक्त की है।

कृष्णा राज कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के साथ साल 1946 में हुई थी। कृष्णा राज कपूर का असली नाम कृष्णा मल्होत्रा था। 

टॅग्स :राज कपूरकरीना कपूररणबीर कपूरऋषि कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

भारतजन्म शताब्दी वर्ष पर राजकपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल