Koka Song: आते ही छा गया सोनाक्षी सिन्हा का 'कोका' सॉन्ग, पंजाबी लुक में दिख रही हैं एक्ट्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 28, 2019 05:56 PM2019-06-28T17:56:34+5:302019-06-28T17:56:34+5:30

फैंस खानदानी शफाखाना  के सॉन्ग  को खूब पंसद कर हैं। खानदानी शफाखाना एक कॉमेडी फिल्म है जो 26 जुलाई की जगह अब दो अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Koka Song: from Khandaani Shafakhana staring Sonakshi Sinha, Badshah,Varun S | Koka Song: आते ही छा गया सोनाक्षी सिन्हा का 'कोका' सॉन्ग, पंजाबी लुक में दिख रही हैं एक्ट्रेस

Koka Song: आते ही छा गया सोनाक्षी सिन्हा का 'कोका' सॉन्ग, पंजाबी लुक में दिख रही हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का फर्स्ट सॉन्ग 'कोका' रिलीज हो गया है। गाने में सोनाक्षी के साथ वरुण शर्मा, रैपर बादशाह, अलग ही अंदाज में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे  हैं। ये फिल्म का एक पार्टी सॉन्ग होगा जिसपर एक्टर्स थिरकते दिखाई देंगे। खास बात ये है कि सॉन्ग में भले ही पार्टी वाला है मगर सोनाक्षी सिन्हा इसमें ब्राइट येलो सलवार सूट पहन रखा है। 

सोनाक्षी सिन्हा इस गाने में पंजाबी कुड़ी के गेटअप में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी कोका गाने में किलर डांस मूव्स भी करती दिख रही हैं। सोनाक्षी का ये गाना आते ही फैंस के बीच छा गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सॉन्ग 'कोका' के रिलीज की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने गाने का फर्स्ट लुक पोस्ट करते हए लिखा 'द बाप ऑफ ऑल पार्टी नंबर...तैयार रहो टू डांस ओन द बीट्स ऑफ कोका' साथ में गाने का लिंक भी शेयर किया है। कोका सॉन्ग को म्यूजिक भानुशाली और जस्बीर जस्सी ने दिया है और आवाज भी उन्हीं की है। बता दें कि इस सॉन्ग को साल 2012 में आए गाने कोका को रीक्रिएट किया गया है। सॉन्ग को ऑरीजनली  जस्बीर जस्सी  ने गाया था। 

फैंस खानदानी शफाखाना  के सॉन्ग  को खूब पंसद कर हैं। खानदानी शफाखाना एक कॉमेडी फिल्म है जो 26 जुलाई की जगह अब दो अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक बार फिर 'दबंग 3' में दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म दंबग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।      

(लोकमत इंटर्न- रिद्धी जैन)

Web Title: Koka Song: from Khandaani Shafakhana staring Sonakshi Sinha, Badshah,Varun S

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे