लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से जेल के अंदर भगवान शिव की पूजा किया करते थे संजय दत्त, सालों बाद एक्टर ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 09:21 IST

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का समय बढ़ाकर 17 मई तक के लिए कर दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त ने कुछ ऐसी बातें कही जो आज से पहले उन्होंने शायद ही किसी इंटरव्यू में कही होगी। शनिवार शाम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ संजय दत्त हर्ट टु हर्ट सेशन में लाइव नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों परिवार से दूर हैं। लॉकडाउन की वजह से संजय अपने परिवार को मिस करते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार इस बात का जिक्र किया है। शनिवार शाम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ संजय दत्त हर्ट टु हर्ट सेशन में लाइव नजर आए। श्री श्री रविशंकर के साथ बातचीत के दौरान संजय दत्त ने कई पुरानी बातों का जिक्र किया। 

इस दौरान संजय दत्त ने कुछ ऐसी बातें कही जो आज से पहले उन्होंने शायद ही किसी इंटरव्यू में कही होगी। संजय दत्त ने कहा कि जब वह जेल में थे तब भगवान शिव की आराधना और पूजा किया करते थे। संजय ने कहा, 'मुझे लगता था कि शायद कोई चमत्कार हो जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे जब जेल से निकलना था तभी मैं वहां से निकल पाया।'

संजय दत्त ने रविशंकर से सवाल करते हुए पूछा कि इस तरह की पूजा का फिर क्या महत्व रह जाता है। इस पर रविशंकर ने संजय को जवाब देते हुए कहा कि प्रार्थना और प्रयत्न दोनों अलग चीज हैं। प्रार्थना इंसान तभी करता है जब उसे लगता है कि उसके लिए सारे रास्ते अब बंद हो चुके हैं। संजय दत्त ने आगे बताया कि वह अपने माता-पिता को बहुत याद करते हैं। 

संजय दत्त इन दिनों अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के बिना बड़े बेचैन हैं। संजय जहां मुंबई में हैं, वहीं उनकी पत्नी और बच्चे लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे हुए है। वे एक महीने से ज्यादा समय से दुबई में हैं, जिसके कारण अब संजय को उनकी चिंता सता रही है।

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?