दीपिका पादुकोण की आदत से रणवीर सिंह परेशान, फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप में कर दी शिकायत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 9, 2020 09:53 AM2020-04-09T09:53:52+5:302020-04-09T09:53:52+5:30

कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सुसर प्रकाश पादुकोण के लिए एक इमोशनल मैसेज के साथ 40 साल पुरानी फोटो शेयर की थी।

know about Why Ranveer Singh Complains About Deepika on family whatsapp group | दीपिका पादुकोण की आदत से रणवीर सिंह परेशान, फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप में कर दी शिकायत

(फाइल फोटो)

Highlightsदीपिका ने बताया कि उनकी एक आदत से रणवीर इतने परेशान हो गए कि उन्होंने परिवार के व्हाट्स ऐप्प ग्रुप पर इसकी शिकायत कर दी है।दीपिका ने बताया कि हर समय उनकी कुछ न कुछ करने की आदत से रणवीर काफी परेशान हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने घर में सेल्फ क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक-दूसरे की अच्छाई और बुराई का पता चल रहा है। हाल में दीपिका ने बताया कि उनकी एक आदत से रणवीर इतने परेशान हो गए कि उन्होंने परिवार के व्हाट्स ऐप्प ग्रुप पर इसकी शिकायत कर दी है।

एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि हर समय उनकी कुछ न कुछ करने की आदत से रणवीर काफी परेशान हैं। घर पर मेड नहीं आ रही है। इसलिए घर का सारा काम उन्हें खुद करना पड़ रहा है। हाल में सफाई करते वक्त उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। ऐसे में उन्हें रणवीर ने आराम करने को कहा। 

लेकिन एक्सरसाइज करके लौटते ही रणवीर ने देखा कि दीपिका सफाई में लगी है। रणवीर को गुस्सा आया। उन्होंने दीपिका को डांटते हुए कहा कि क्या तुम अपनी 'फट फट' बंद नहीं कर सकती। उन्होंने इसकी परिवारवालों से शिकायत भी की।

Web Title: know about Why Ranveer Singh Complains About Deepika on family whatsapp group

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे