लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए ये बॉलीवुड सितारे, जानें किसने दिए कितने पैसे

By अमित कुमार | Updated: March 31, 2020 14:10 IST

फिल्म जगत की महान गायिका लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार के दान कोष में 25 लाख रुपये का दान किया है। इस बात की जानकारी लता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड स्टार्स में सबसे अधिक 25 करोड़ रुपये की राशि अक्षय कुमार ने दान किए हैं। वरुण धवन ने 55 लाख रुपए देने की घोषणा की है तो वहीं शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने 21 लाख दान दिया है।

दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस से निपटने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में भारत के अंदर भी इस महामारी ने तेजी के साथ अपने पैर पसारने का काम किया है। कोरोना से लड़ने के लिए लगातार लोग प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान देकर सरकार की मदद करने में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी राहत कोष में पैसे जमाकर गरीब और मजबूर लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

फिल्म जगत की महान गायिका लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार के दान कोष में 25 लाख रुपये का दान किया है। इस बात की जानकारी लता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कई संस्थान और उनसे जुड़े लोगों के पोस्ट को शेयर किया है। प्रियंका ने बताया कि यह सभी ऑर्गेनाइजेशन कोविड 19 वायरस से लड़ने में लोगों की मदद कर रहे हैं। 

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इन संस्थानों को पैसे डोनेट किए हैं। हालांकि, प्रियंका ने कितने पैसे दान में दिए हैं, इस बात को अभी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की है। वहीं एक्टर विक्की कौशल ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये दान किया है। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी महाराष्ट्र में बीएमसी वर्कर के मास्क और सेनिजाइजर के लिए 20 लाख रुपए डोनेट किए।

वरुण धवन ने 55 लाख रुपए देने की घोषणा की है तो वहीं शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने 21 लाख दान दिया है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिए हैं। इस बात की जानकारी कार्तिक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी। कार्तिक ने इसके अलावा दूसरे लोगों से भी जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

वहीं बॉलीवुड स्टार्स में सबसे अधिक 25 करोड़ रुपये की राशि अक्षय कुमार ने दान किए हैं।  बाहुबली से चर्चित हुए तेलुगू स्टार प्रभास ने कुल 4 करोड़ रुपये दान किए हैं। इसके अलावा साउथ के युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये की मदद की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसलता मंगेशकरविक्की कौशलप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?