लाइव न्यूज़ :

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल-अथिया की शादी के बाद सुनील शेट्टी बोले- मैं अब ससुर बन गया हूं

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2023 19:35 IST

पपाराजी ने जब सुनील शेट्टी को बधाई देते हुए पूछा कि शादी कैसी रही तो उन्होंने कहा, 'एक छोटी सी फैमिली है। सबकुछ अच्छा रहा। रोल नया नहीं, फादर का ही है। मेरा बेटा ही है वो। अब तो मैं फादर-इन-लॉ बन चुका हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देअथिया 23 जनवरी को बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गईंदोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर हुईसुनील शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने पापराजी (फोटो जर्नलिस्ट) को मिठाई बांटीं

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से होने के बाद अभिनेता पापराजी से कहा कि वह अब आधिकारिक रूप से ससुर बन गए हैं। अथिया 23 जनवरी को बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर हुई। शादी का समारोह बहुत ही निजी था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त-रिश्तेदार ही शामिल हुए। शादी होते हुए सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने पापराजी (फोटो जर्नलिस्ट) को मिठाई बांटीं  और उनसे कहा कि वह अब ससुर बन गए हैं। 

पपाराजी ने जब सुनील शेट्टी को बधाई देते हुए पूछा कि शादी कैसी रही तो उन्होंने कहा, 'एक छोटी सी फैमिली है। सबकुछ अच्छा रहा। रोल नया नहीं, फादर का ही है। मेरा बेटा ही है वो। अब तो मैं फादर-इन-लॉ बन चुका हूं।' वहीं अहान शेट्टी ने कहा कि राहुल को वह हमेशा ही भाई मानते थे। अब वह खुश हैं कि केएल राहुल उनकी फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल और अथिया की शादी लगातार मीडिया अटकलों का विषय बनी रही, हर छह महीने में उनकी शादी के बारे में एक नई अफवाह सामने आई। अथिया और केएल राहुल चुप्पी साधे रहे और यहां तक कि सुनील शेट्टी ने भी बार-बार अफवाहों का खंडन किया। लेकिन अब आखिरकार दोनों एक-दूजे के हो गए। 

टॅग्स :सुनील शेट्टीआथिया शेट्टीकेएल राहुलAhan Shetty
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

क्रिकेटRanji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

क्रिकेटरणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

क्रिकेटRanji Trophy QF: 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, केएल राहुल ने शतक बनाया, 15 फरवरी से सेमीफाइनल में कर्नाटक के सामने उत्तराखंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?