लाइव न्यूज़ :

दूल्हा दुल्हन बने कियारा आडवाणी और आमिर खान, मुंबई में किए गए स्पॉट

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 09:53 IST

कियारा आडवाणी और आमिर खान को मुंबई की सड़कों पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों शॉर्ट एड फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा आडवाणी ने पिंक कलर का एक हेवी लहंगा पहना हुआ थाआमिर खान जल्द ही अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी और आमिर खान को मुंबई की सड़कों पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों शॉर्ट एड फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस एड की शूटिंग के लिए वह मुंबई में एक सेट पर गए थे जहां मीडिया ने उन्हें स्पाॅट कर लिया। कियारा दुल्हन के अवतार में बेहद  खूबसूरत नजर आयी तो वही आमिर खान भी सफेद रंग के कुर्ते और पजामे के सेट में दिखाई दिए। 

कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का एक हेवी लहंगा पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत सी ज्वेलरी भी पहनी थी। कियारा को देखने के बाद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन के रूप में कियारा बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अभिनेत्री के इस रूप को देखने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि वह अगले एड फिल्म में आमिर खान की दुल्हन के तौर पर दिखाई देंगी। 

फैंस आमिर खान और कियारा आडवाणी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर हम बात करे इन दोनों कलाकारों की तो हाल ही में कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की फिल्म कारगिल विजय युद्ध के शहीद विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा आमिर खान जल्द ही अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी एक अहम किरदार में दिखने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

टॅग्स :किआरा आडवाणीआमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!