खेसारी लाल यादव का नया गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज, यूट्यूब पर जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: April 17, 2020 04:04 PM2020-04-17T16:04:57+5:302020-04-17T16:04:57+5:30

खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे।

Khesari Lal Yadav New Songs Ek Saazish Jaal Superhit Bhojpuri New Song 2020 viral on youtube | खेसारी लाल यादव का नया गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज, यूट्यूब पर जमकर देख रहे फैंस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsखेसारी के साथ-साथ गाने में शुभी शर्मा, पूजा गांगुली और काजल यादव नजर आ रही हैं।रिलीज होते ही गाने ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ट्रेंड करता ही रहता है। वहीं कई बार नए गाने के रिलीज होने पर वह ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर पहुंच जाते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही गाने ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है। 

दरअसल, फिल्म 'एक साजिश जाल' का गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही दिनों में ही 'केस हाईकोर्ट में जाई' को लाखों बार देखा जा चुका है। खेसारी के साथ-साथ गाने में शुभी शर्मा, पूजा गांगुली और काजल यादव नजर आ रही हैं। वहीं गाने को आवाज प्रियंका सिंह ने दी है। खेसारी अपनी शानदार फिल्मों और गानों की वजह से फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। 

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। 

कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। 

Web Title: Khesari Lal Yadav New Songs Ek Saazish Jaal Superhit Bhojpuri New Song 2020 viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे