लाइव न्यूज़ :

Khandaani Shafakhana box office collection Day 1: नहीं चला सोनाक्षी सिन्हा का जादू, पहले दिन खानदानी शफाखाना ने की बस इतनी कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: August 3, 2019 13:56 IST

शिल्पी दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म का टॉपिक वही है जिसे समाज के बीच बोलने के लिए टैबू माना जाता है। फिल्म में कॉमेडी को बखूबी पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाक्षी की फिल्म खानदानी शफाखाना 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।इस फिल्म से पहली बार रैपर बादशाह अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफखाना बड़े पर्दे पर 2 अगस्त को रिलीज हो गई। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को इस कदर प्रमोटिंग से लग रहा था फिल्म की पहले दिन की कमाई शानदार होने वाली है। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह की खानदानी शफाखाना की शुरुआत बेहद धीमी रही। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन खानदानी शफाखाना की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फिल्म ने सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत की कमाई ही की है। शुक्रवार को ओवरऑल फिल्म ने लगभग एक करोड़ रुपये की कमाई की है। जो बेहद स्लो है। 

शिल्पी दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म का टॉपिक वही है जिसे समाज के बीच बोलने के लिए टैबू माना जाता है। फिल्म में कॉमेडी को बखूबी पेश किया गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म से पहली बार रैपर बादशाह एक्टिंग में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म खानदानी शफाखाना सेक्स पर खुलकर बात करती है।

फिल्म एक बोल्ड सब्जेक्ट पर बनाई गई है।  फर्स्ट टाइम निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता  ने इस तरह की शानदार कोशिश की है। एक अच्छे सब्जेक्स के साथ कॉमेडी को पेश किया गया है। कहानी में कुछ ढिलाई देखने को मिल रही है। फिल्म बीच-बीच में अपनी पकड़ खो देती है, हां छोटे शहर के माहौल और मानसिकता को निर्देशक सटीक रूप से दर्शाने में कामयाब रही है।

फिल्म का क्लाइमेक्स मजेदार है। सोनाक्षी की तारीफ की जा सकती है एक ऐसे सब्जेक्स में खुद को ढालना काफी मुश्किलों से भरा रहा होगा और वह कुछ जगह एक दम फिट बैठती नजर आई हैं। सोनाक्षी के लव इंट्रेस्ट के रूप में नवोदित प्रियांश जोरा क्यूट लगे हैं, मगर उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। बादशाह ने भी एक अच्छी कोशिश की है। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाबादशाह (रैपर)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह $1 मिलियन की पिंक बार्बी रोलेक्स के मालिक बनने वाले पहले भारतीय बने, दुनिया में इस अल्ट्रा-रेयर घड़ी के सिर्फ 10 पीस

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल