लाइव न्यूज़ :

KBC 11: इस कंटेस्टेंट की आपबीती सुन अमिताभ बच्चन के उड़े होश, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था गैंगरेप

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 18, 2019 16:42 IST

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो पोस्ट किया है जिसमें सुनिता अपनी दर्द भरी दास्तां बयां कर रही हैं। इसे सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं।

Open in App

कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल शो 'कर्मवीर' में शुक्रवार को एक ऐसी शख्सियत आने वाली है जिसकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाएंगे। हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं उनकी कहानी सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

शुक्रवार यानि कि आज इस स्पेशल शो को आप टीवी पर देख पाएंगे। कौन बनेगा करोड़पति के जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं उनका नाम सुनीता कृष्णन है। सुनीता, प्रज्ज्वला नामक एनजीओ की संस्थापक हैं। वह यौन शोषण की शिकार महिलाओं और लड़कियों के लिए काम करती हैं। साथ ही उनके पुनर्वास के लिए भी काम करती हैं।

यौन शोषण की शिकार महिलाओं के लिए सुनिता के काम करने के पीछे एक बड़ी वजह है। वजह यह है कि जब सुनिता 15 साल की थी तब उनके साथ 8 लोगों ने रेप किया था। साथ ही सुनिता पर 17 बार जानलेवा हमले भी हो चुके हैं। ये सारी बातें सुनिता खुद बताएंगी।

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो पोस्ट किया है जिसमें सुनिता अपनी दर्द भरी दास्तां बयां कर रही हैं। इसे सुनकर महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं। जैसे ही सुनिता बताती है कि उनके साथ 8 लोगों ने रेप किया था तो अमिताभ हैरानी के साथ तेज आवाज में कहते हैं... वॉट।

प्रोमे में यह दिखाया गया है कि सुनीता ने अब तक 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को यौन तस्करी से मुक्त करवाया है। साथ ही समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई कार्य किए हैं।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल