KBC 12: महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े सवाल पर फंस गया यह कंटेस्टेंट, लेनी पड़ी 2 लाइफलाइन, क्या आपको पता है सही उत्तर?

By अमित कुमार | Published: November 24, 2020 11:07 AM2020-11-24T11:07:25+5:302020-11-24T11:09:41+5:30

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 सोनी टीवी पर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा इस शो में सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सवाल किया गया।

KBC 12 Contestant took 2 lifelines on this question of Mahendra Singh Dhoni | KBC 12: महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े सवाल पर फंस गया यह कंटेस्टेंट, लेनी पड़ी 2 लाइफलाइन, क्या आपको पता है सही उत्तर?

अमिताभ बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsगेम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संबंधित एक सवाल पर सौरभ कुमार फंस गए। सोमवार के एपिसोड में दिल्ली के सौरभ कुमार हॉटसीट पर पहुंचे थे।सौरभ 25 लाख शो से जीतकर गए हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक सवाल किया गया। सोमवार के एपिसोड में दिल्ली के सौरभ कुमार हॉटसीट पर पहुंचे थे। गेम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संबंधित एक सवाल पर वह फंस गए। शो के दौरान उनसे सवाल किया गया, 'आईपीएल में एम एस धोनी इनमें से किस टीम के लिए 2 सीजन खेल चुके हैं? इसका जवाब उनको नहीं पता था।

इसके बाद इस सवाल पर सौरभ ने 2 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया गया। इस सवाल के जवाब के लिए सौरभ ने पहले वीडियो कॉल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और फिर एक्सपर्ट एडवाइज से सही जानकारी हासिल करने की कोशिश की। एक्सपर्ट ने सवाल का सही जवाब देकर उन्हें जीत दिलाने का काम किया। सौरभ 25 लाख शो से जीतकर गए हैं। 50 लाख के सवाल का सही जवाब उन्हें नहीं पता था इसलिए उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया और शो से 25 लाख लेकर गए।

आईपीएल में एम एस धोनी इनमें से किस टीम के लिए 2 सीजन खेल चुके हैं?

A. गुजरात लायंस

B. कोच्चि टस्कर्स केरल

C. पुणे वॉरीयर्स इंडिया

D. राइजिंग पुणे सुपरजायंट

सही जवाब- राइजिंग पुणे सुपरजायंट

बता दें कि केबीसी के 12 वें सीजन में तीसरी करोड़पति बनने वाली महिला का नाम सामने आया है। अनूपा दास टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन करोड़पति बनने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं। पंचपथ चौक निवासी अनूपा दास अब सात करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल का सामना करेंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 25 नवंबर को होगा। 

Web Title: KBC 12 Contestant took 2 lifelines on this question of Mahendra Singh Dhoni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे