लाइव न्यूज़ :

KBC 11: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कहा- "आपने तो किसी और का बच्चा पैदा कर दिया", जानिए बिग बी ने ऐसी बात क्यों की

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 5, 2019 15:43 IST

उर्मी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद काफी एक्साइटेड हो गई थीं उन्होंने ऑडियंस को खूब फ्लाइंग किस दिए, इसके बाद उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह बात बोल डाली।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक उर्मी का मेडिकल फील्ड में 31 साल का एक्सपीरियंस है।उर्मी 24 में से 18 घंटें मरीजों के साथ डील करती हैं।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के चार अक्टूबर के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर महिलाओं की डॉक्टर उर्मी दत्तरवाल बैठीं। उर्मी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद काफी उत्साहित नजर आईं और उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि आपने तो किसी और का बच्चा पैदा कर दिया।

अमिताभ ने इस वजह से कही थी बात

अमिताभ बच्चन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब उर्मी हॉट पर बैठीं तो वे काफी एक्साइटेड थीं इस वजह से उन्होंने अमिताभ की पीली जैकेट को नीला बता दिया। उनकी इस बात से अमिताभ काफी हैरान हुए और इन्होंने कहा कि "आप अस्पताल में काम करती हैं, आपको रंगों के बारे में पता नहीं है? आपने तो किसी और का बच्चा पैदा कर दिया जिसकी उम्मीद नहीं थी।" अमिताभ की इस बात पर ऑडियन्स खूब हंसे।

गरीबों की मदद करती हैं उर्मी

उर्मी महिलाओं की डॉक्टर हैं। वे महिलाओं की डिलीवरी कराने में मदद करती हैं। उर्मिल ने इस शो के दौरान यह भी बताया कि वे उन लोगों की मदद करना पसंद करती हैं जो लोग इलाज कराना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। वे मानती हैं कि देश का स्वास्थ्य अच्छा रखना डॉक्टरों की जिम्मेदारी होती है। वे अपने पति को अपनी लाइफलाइन समझती हैं। 

उर्मी ने अपने बारे में बताई ये बातें

शो के दौरान उर्मी ने अपने बारे में कई सारी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि "मैं अपनी पसंदीदा फील्ड में ही काम कर रही हूं। मैं झूठ बोलना पसंद नहीं करती और अपने मरीजों के साथ भी हमेशा ईमानदार रहती हूं। इस वजह से मेरे पेशेंट्स भी मेरे ऊपर काफी ट्रस्ट करते हैं। मेरे पास मेरा खुद का अस्पताल है। वे 24 में से 18 घंटें मरीजों के साथ डील करती हैं।"

डॉक्टरी फील्ड में 31 साल का एक्सपीरियंस

आपको बता दें कि उर्मी ने रोहतक से अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई की है। डॉक्टरी फील्ड में वे साल 1987 से काम कर रही हैं। यानि कुल मिलाकर अब तक उर्मी का मेडिकल फील्ड में 31 साल का एक्सपीरियंस है। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?