लाइव न्यूज़ :

'रामायण' को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, वीडियो में कहा-देश को तोड़ने वालों...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 09:43 IST

कविता कौशिक ने अपने ट्रोल होने पर फिर से चुप्पी तोड़ी है। कविता ने खुद पर ट्रोल हो जाने पर उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायकस का कहर देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है। चीन से शुरू हुआ ये वायरस अब कई देशों तक पहुंच गया है

कोरोना वायकस का कहर देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है। चीन से शुरू हुआ ये वायरस अब कई देशों तक पहुंच गया है। इसकी चपेट भारत भी आ चुका है। ऐसे में लोगों को घरों रहने की सलाह बॉलीवुड सेलेब्स जमकर दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस कविता कौशिक ने एक ट्वीट किया था, जो इन दिनों सुर्खियों में है। कविता ने लॉकडाउन के बीच प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट किया था। इस ट्वीट पर जमकर ट्रोल हुई थीं।

अब कविता कौशिक ने अपने ट्रोल होने पर फिर से चुप्पी तोड़ी है। कविता ने खुद पर ट्रोल हो जाने पर उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। कविता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं।

कविता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, एक्ट्रेस ने लिखा है कि मेरा एक ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है और उसका एक ही मतलब निकाला जा रहा है। जो मतलब निकाला जा रहा है वो बहुत ही बेवकूफाना है। मैंने ट्वीट किया जो हमारे देश के नेता हैं वो घर पर बैठकर रामायण देखने और दिखाने की सलाह दे रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं अपना सेल्फी लेकर रामायण के साथ इसे पोस्ट करिए। इस दौरान हम न्यूज में और सोशल मीडिया पर ये भी देख रहे हैं कि इतने सारे मजदूर हैं, जो अलग अलग शहरों और गावं से बड़े शहरों में आते हैं काम के लिए वो इस लॉकडाउन के चलते न तो सिर्फ भूखे हैं बल्कि पैदल चलकर अपने घर वापस जा रहे हैं।

View this post on Instagram

janhit mei jaari !!

A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में हमारे नेताओं को ये नहीं सोचना चाहिए कि वे मजदूर वर्ग की तरफ ध्यान दें। लॉकडाउन करने से पहले इस  बात का ध्यान रखना चाहिए था कि नागरिकों कोई तकलीफ न हो। ये जिम्मेदारी हमारे नेताओं की है। यही बात मुझे याद दिलानी है कि इस वक्त नेताओं का काम प्लानिंग करना है लोगों के काम आना है ना कि घर पर बैठकर लोगों को क्या दिखाना है, ये कहना है। इस काम के लिए एक्टर्स तो है ही।' वीडियो को पोस्ट करते कविता ने लिखा, 'धर्म के नाम पर ढोंग करने वाले और देश को तोड़ने वालों सावधान।

कविता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको  बता दें कि कविता ने रामायण को लेकर ट्वीट किया था, 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं। जिसके बाद वह काफी ट्रोल हुईं थीं।

टॅग्स :रामायणकविता कौशिक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?